कालपी जालौन : बाजार की कीचड़ युक्त सड़क के मुद्दे पर युवा सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, 6 सूत्री मांगों को सौंपा ज्ञापन

स्थानीय नगर के मुख्य बाजार की सड़कों में गड्ढे तथा जलभराव से नाराज युवाओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा सपा यो वजन सभा के नेता पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका गेट के सामने सड़क में प्रदर्शन किया इस दौरान उप जिलाधिकारी को 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपकर समस्या के निदान करने की मांग उठाई।

शनिवार को पूर्वाहन 11:00 बजे समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कार्यकर्ता नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने सड़क पर धरने में बैठ गए तथा जमकर नारेबाजी करने लगे भारी पुलिस बल के साथ उप जिलाधिकारी कौशल कुमार धरना स्थल में पहुंचे धरने का नेतृत्व कर रहे युवजन सभा के प्रांतीय कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य पुष्पेंद्र सिंह ने ज्ञापन सोते हुए उप जिलाधिकारी को अवगत कराया के नगर में बीते कई वर्षों से मुख्य बाजार ट्रनन्न गंज में पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है एवं आवागमन के दौरान बाइक सवार गिर रहे हैं बस्ती चौराहे पर बरसात में सड़क तालाब बन गई है राह गीरो को गुजरने में समस्या उत्पन्न हो रही है इसी प्रकार बिजलीघर बाईपास जाने वाले मार्ग में सब्जी मंडी होने के कारण परेशानी होती है सपा नेता ने बताया कि नगर की सबसे बड़ी समस्या मुख्य बाजार की सड़क फुल पावर बाईपास चौराहे से लेकर अमलतास तक जगह जगह गड्ढे बने हुए गड्ढों में जल भराव है पालिका के द्वारा बजट पास होने के बावजूद भी सड़क का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं कराया गया है उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मती करण के कार्य में बार-बार रिपेयर के नाम पर मोटी रकम डकारी जा रही है ज्ञापन में मांग की गई कि विभागीय अधिकारियों के दोषपूर्ण नीतियों के कारण बिजली कटौती कालपी में गंभीर समस्या बन गई है दिन भर लाइ ट ना होने के कारण उद्योग धंधे ठप पड़े हुए हैं तथा नगर वासियों को भारी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो विवश होकर हम लोगों को अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा धरने में धर्मेंद्र कुमार अजहर बाबा आसिफ अख्तर सोमिल यादव विशाल सिंह अर्जुन चौधरी सत्येंद्र ठाकुर श्याम पाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में पुलिस तथा पीएसी के जवान तैनात रहे फोटो धरना स्थल में मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कौशल कुमार को 6 सूत्री ज्ञापन सौंपा।

और पढ़े  PM मोदी का काशी दौरा: समर्थकों को देख पीएम ने रुकवाई कार, हाथ हिलाकर किया अभिवादन, लोगों ने लगाए जयकारे

मौजूद कार्यकर्ता

  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…