दहेज की मांग:- दूल्हे ने मांगी फेरे से पहले बोलेरो, फिर क्या घरातियों ने पिटाई कर फाड़ दिए दूल्हे के कपड़े

Spread the love

दहेज की मांग:- दूल्हे ने मांगी फेरे से पहले बोलेरो, फिर क्या घरातियों ने पिटाई कर फाड़ दिए दूल्हे के कपड़े

दौसा के मंडावर में मंडप में पहुंचे दूल्हे को दहेज में बोलेरो मांगना महंगा पड़ गया। दुल्हन पक्ष ने उसकी जमकर धुनाई कर दी, कपड़े तक फाड़ दिया। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। दूल्हे के चाचा को भी पकड़ लिया और उनकी भी पिटाई कर डाली। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया। हालात बिगड़ते देख बाराती भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

मंडावर थाने के कैलाश चंद ने बताया कि एक मई को नांगल गांव के लखन मीणा की बेटी निशा (24) की शादी दौसा के ही बेजुपाड़ा थाना क्षेत्र के झूताहेड़ा निवासी विजेंद्र (28) पुत्र कैलाश मीणा से होनी थी। दोनों गांव की दूरी करीब 11 किलोमीटर है। सोमवार शाम सात बजे विजेंद्र के परिवार के लोग बारात लेकर नांगल गांव पहुंचे। यहां गांव में पहले बारात निकाली गई। रात नौ बजे फेरे होने थे और दुल्हन पक्ष के लोगों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली थी।

2 पक्षों में हो गई तनातनी…
लड़की के पिता लखन मीणा ने बताया कि रात नौ बजे फेरे से पहले दूल्हे ने मंडप में रुपये के साथ बोलेरो की डिमांड कर दी और कहने लगा कि ये दोनों मिलने पर ही वह फेरे लेगा। इस पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन के रिश्तेदारों और परिवार के लोगों ने दूल्हे विजेंद्र और उसके चाचा पप्पूलाल मीणा की पिटाई कर दी। कपड़े फाड़ दिए। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। माहौल बिगड़ता देख दूल्हे के साथ आए बाराती मौके से फरार हो गए।

और पढ़े  डेमोक्रेजी' के बूते छठवीं बार फिल्म स्टार, द्रमुक-अन्नाद्रमुक समेत 35 पार्टियों को शिकस्त

Spread the love
  • Related Posts

    अफगानिस्तान का दावा- PAK सेना के हमलों में तीन लोग की मौत, पाकिस्तान ने नकारा

    Spread the love

    Spread the love  अफगानिस्तान ने सोमवार को पाकिस्तान पर अपनी सीमा के अंदर हमले करने का गंभीर आरोप लगाया है। अफगान अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में रिहायशी इलाकों को…


    Spread the love

    शुरू की सरकार गठन की तैयारी, बंगाल में CM चुनने के लिए अमित शाह पर्यवेक्षक नियुक्त,नड्‌डा को मिली असम की जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा आलाकमान ने दोनों अहम राज्यों में विधायक दल के नए नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी। पश्चिम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *