खाकी शर्मसार: 8 हजार की रिश्वत लेता पुलिस चौकी इंचार्ज रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार,एएसआई फरार।

खाकी शर्मसार: 8 हजार की रिश्वत लेता पुलिस चौकी इंचार्ज रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार,एएसआई फरार।

हरियाणा के हिसार में विजिलेंस ने सूर्य नगर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई रविंद्र को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस की टीम उसे पकड़ कर ले गई। वहीं एएसआई बलविंदर सिंह मौके से फरार हो गया।
विजिलेंस को दी गई शिकायत में सूर्य नगर की गली नंबर 14 में रहने वाले कृष्ण ने बताया कि 18 अप्रैल 2023 को सूर्य नगर में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। जिसकी जांच एएसआई बलविंदर के पास है। चौकी इंचार्ज और एएसआई कृष्ण से आरोपी की कॉल डिटेल निकलवाने के नाम पर 15 हजार रुपये की डिमांड की है।
विजिलेंस डीएसपी ने टीम का गठन किया और शिकायतकर्ता को 15 हजार रुपये पाउडर लगे हुए दे दिए। शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी से बात की तो उसने पुलिस चौकी में बुलाया। शिकायतकर्ता पुलिस चौकी पहुंचा और पाउंडर लगे हुए 15 हजार रुपये एएसआई रविंद्र को दे दिए।

इसी दौरान उसने विजिलेंस टीम को इशारा कर दिया। टीम मौके पर पहुंची और एएसआई रविंद्र को 8 हजार रुपये के साथ पकड़ लिया। जबकि एएसआई बलविंदर मौके से फरार हो गया। विजिलेंस टीम मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  जयपुर में बच्चे की रोबोटिक सर्जरी से सफल इलाज: एक किडनी में थीं दो मूत्र नलिकाएं, जन्मजात विकार से मिली राहत
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…