लालकुआं: नगर पंचायत में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, लोगों के बीच पहुंचने लगे प्रत्याशी।

लालकुआं: नगर पंचायत में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, लोगों के बीच पहुंचने लगे प्रत्याशी।

लालकुआं नगर पंचायत में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशी लोगों के बीच पहुंचने लगे हैं आगामी नवंबर माह में राज्य के सभी नगर निकायों में अध्यक्ष पद के अलावा वार्ड पार्षदों का चुनाव होना है जिसको लेकर सरकारी तैयारियां चल रही है।
बताते चलें कि लालकुआं नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का चुनाव समान्य होने पर इस पद के लिए अधिक से अधिक उम्मीदवार खड़े होने की संभावना है दलीय चुनाव नहीं होने के कारण एक-एक दलों से अध्यक्ष पद के लिए कई उम्मीदवार खड़े होने की संभावना है इसके लिए भाजपा, कांग्रेस,आप आदमी पार्टी, निर्दलीय सहित अन्य दलों से अध्यक्ष पद के चुनाव में कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनाव को लेकर अपने पक्ष में करने के लिए लोगो से जनसंपर्क कर रहे है।
इधर भाजपा से वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट,हेमन्त नरूला, जगदीश अग्रवाल,सर्दवन चौधरी,प्रेमनाथ पाडिंत , दीवान सिंह बिष्ट सहित नारायण सिंह बिष्ट के नाम चल रहे है ये सभी लोग लोगों से संपर्क कर अपनी दावेदारी पेश कर रहे है।
वहीं कांग्रेस की ओर से वर्तमान चैयरमेन लालचन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा,युवा नेता भुवन पांडे,नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह,सभासद दीपक बत्रा सहित अन्य के नाम शामिल है इसके साथ ही आम आदमी पार्टी से महेंद्र कुमार के चुनाव मैदान में आने की संभावना है।
इसके अलावा बात की जाए चुनाव में सबसे मजबूत प्रत्याशी की जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन पवन चौहान का नाम सबसे ऊपर है जो इस चुनाव सबसे मजबूत प्रत्याशी देखे जा रहे हैं जिन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिलता दिख रहा है श्री चौहान पूर्व में नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर रहकर जनता की सेवा कर चुके हैं साथ ही उनकी पत्नी श्रीमती अरूणा चौहान भी नगर पंचायत कि अध्यक्ष के पद पर रहे चुकी है जिन्होंने नगर में सम्पूर्ण विकास किया।
इधर अध्यक्ष पद पर आरक्षण को लेकर राज्य निर्वाचन की ओर से अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है फिलहाल शहर में चर्चा चल रही है कि इस बार अध्यक्ष पद का चुनाव समान्य होगा जिसको लेकर चुनाव लड़ रहे नेताओं में मारी उत्साह देखा जा रहा है ।
वहीं 2018 में पहली बार आरक्षित हुई सीट पर जिन नेताओं ने चुनाव लडा़ था वें वर्तमान में अपनी पत्नियों की तैयारी कर रहे हैं तथा दुबरा सीट आरक्षित होने पर स्वयं ताल ठोकने नजर आ रहे है वहीं दुबरा सीट आरक्षित होती है तो वर्तमान चैयरमेन लालचन्द्र सिंह और भाजपा के पुर्व प्रत्याशी अरूण कुमार बाल्मिकी के साथ साथ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेंद्र कुमार के बीच मुकाबला होना तय है इसके साथ ही आरक्षित सीट पर अन्य निर्दलीय प्रत्याशी की बात की जाए तो समाजसेवी मुकेश कुमार , पुर्व प्रत्याशी नेतराम तथा उदयवीर सिंह भी मैदान में दिखाई देंगे 2018 में सीट आरक्षित पर वर्तमान चैयरमेन लालचन्द्र सिंह चुनाव जीते थे जिन्होंने भाजपा के उम्मीदवार अरूण कुमार बाल्मिकी को हराया था लेकिन इस बार के समीकरण कुछ अलग ही होते दिख रहे है।
इसके अलावा सीट ओबीसी होती है तो भाजपा नेता सर्दवन चौधरी, सुरेन्द्र लोटनी, प्रेमनाथ पाडिंत,सरदार गुरदीप सिंह, माजिद अलि, फिरोज खान सहित अन्य कई उम्मीदवार मैदान में होंगे। वहीं बात महिला सीट की करें तो भाजपा सभासद राज्यलक्ष्मी पीड़ित,बीना परवीन ,तारा पांडे,मीना रावत,और शिल्पी देवी,चुनावी रण में होगी। इधर चुनाव लड़ रहे नेता उत्साहित हैं जो जनता के बीच जा रहे है फिलहाल फैसला सरकार के हाथों में कौन सी सीट करती है लेकिन फैसला जो भी हो चुनावी रण में इस बार नेता बहुत है।

और पढ़े  चीन को बड़ा बाजार बनाने का इरादा: पीयूष गोयल बोले- वैश्विक बाजारों में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने पर जोर

नगर पंचायत लालकुआं के 8 वार्डों में कुल मतदाता 5200

लालकुआं नगर पंचायत के 8 वार्डों में कुल मतदाताओं की संख्या 5200 है जिसमें पुरुष मतदाता 2 हजार व महिला मतदाता 3 हजार दौ सौ है जो 8 बुथों पर अपना मतदान करते आ रहे हैं लेकिन इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़ेगी जो सम्भावित 6 हजार हो सकती है।

  • Related Posts

    AI का असर: क्यों लगातार महंगे हो रहे हैं स्मार्टफोन्स? जानिए क्या है एआई और चिप संकट का असली खेल

    आज के समय स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर बैंकिंग, खरीदारी और मनोरंजन तक कई जरूरी काम के लिए यह उपयोग में…

    जनगणना के दूसरे चरण में क्या होगा नया, कैसे होगी आबादी की गिनती, क्या बदलने जा रहा पहली बार ?

    आपके घर भी कुछ महीने पहले जनगणना के अधिकारी आए होंगे और मकान से लेकर पानी, बिजली और इंटरनेट तक के बारे में सवाल पूछे होंगे। अब सरकार ने जनगणना…