अयोध्या : जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक नर्सिंग होम मे युवती के साथ दुष्कर्म.

Spread the love

अयोध्या जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक नर्सिंग होम मे युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। जहां एक सफाई कर्मी पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लागया है। आरोप यह है।कि नर्सिंग होम में ही उसके साथ सफाई कर्मी युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर बीकापुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।दरसअल मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा बाजार में फैज़ाबाद- प्रयागराज हाईवे के किनारे संचालित एक नर्सिंग होम का है,नर्सिंग होम में एक युवती नर्स के पद पर काम करती है।उसी नर्सिंग होम में एक सफाई कर्मी युवक भी काम करता है।जिसके ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा है।पीड़ित युवती और आरोपी युवक दोनों बीकापुर के गंडई गांव के ही रहने वाले है।पीड़िता युवती द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वह रोजी रोटी के सिलसिले में नर्सिंग होम पर कार्य करती है। बताया जा रहा है कि घटना 12 जून को शाम करीब 3 बजे उनके गांव का ही निवासी आरोपी युवक पवन चौरसिया नर्सिंग होम पर पहुंचा उन्हें अकेले देख कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी द्वारा जातिसूचक गाली देते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दिया।और बोला कि तुम डॉक्टरी नहीं कर सकती।इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बीकापुर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही.


Spread the love
और पढ़े  सेक्टर 88 में सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में लगी भीषण आग, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू कोई हताहत नही
  • Related Posts

    राममंदिर में पहली बार बनेगा CEO पद, 2500 कर्मचारियों की होगी जिम्मेदारी,साथ ही मिलेंगे ये नए अधिकार

    Spread the love

    Spread the loveश्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पहली बार नियुक्त होने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को मंदिर के प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन की व्यापक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ट्रस्ट का…


    Spread the love

    प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में HC में सुनवाई जारी, शाम तक आ सकता है आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के मामले में गंभीर संवैधानिक प्रश्न उठाए हैं।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *