उत्तराखंड: देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने 3 दिवसीय भ्रमण पर आज पहुंचेंगे देहरादून.

Spread the love

उत्तराखंड: देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने 3 दिवसीय भ्रमण पर आज पहुंचेंगे देहरादून.

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार से तीन दिवसीय उत्तराखंड के भ्रमण पर हैं। वह पहले दिन देहरादून के गढ़ीकैंट में भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, इसके बाद 15 एवं 16 अप्रैल को मसूरी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
पूर्व राष्ट्रपति भ्रमण के दौरान राजभवन में प्रवास करेंगे। उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया है। गढ़ीकैंट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति से पूर्व राष्ट्रपति का विशेष लगाव रहा है। दिसंबर 2021 में राष्ट्रपति रहते हुए वह उत्तराखंड भ्रमण पर आए थे।
तब दिल्ली वापसी के दौरान गढ़ी कैंट में लगी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की इस प्रतिमा के छोटा होने की बात उन्होंने अपने परिसहाय से की थी। इस बात को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रतिमा के जीर्णाेद्धार के लिए सीईओ कैंट बोर्ड से अनुरोध किया था।
अध्यक्ष कैंट बोर्ड एवं सीईओ कैंट बोर्ड ने प्रतिमा के आकार को बड़ा करने के साथ ही जीर्णाेद्धार कर इसे बेहतर स्वरूप दिया है। इसके बाद राज्यपाल ने अपने दिल्ली भ्रमण के दौरान इस प्रतिमा के नए स्वरूप को पूर्व राष्ट्रपति को दिखाया था।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ा, cm धामी ने दी मंजूरी
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *