पिथौरागढ़: 6 नेपाली नागरिकों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत,विषुपति मनाने जा रहे थे नेपाल

पिथौरागढ़: 6 नेपाली नागरिकों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत,विषुपति मनाने जा रहे थे नेपाल

पिथौरागढ़ के झूलाघाट में विषुपति का पर्व मनाने भारत से अपने घर नेपाल वापस लौट रहे 6 नेपाली नागरिकों की जीप दुर्घटना में मौत हो गई हैं। पांच लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। भारतीय सीमा से लगे झुलाघाट से बझा॑ग जा रही जीप मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे झौलेक मोड़ के पास खाई में जा गिरी।जिला पुलिस कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक योगेश खत्री ने बताया कि 500 मीटर नीचे गिरी जीप में सवार केदारस्यू गांव पालिका के 60 वर्षीय मनी बोरा, 42 वर्षीय नरे बोहरा, 35 वर्षीय गोरख बोरा, 45 वर्षीय मान बहादुर धामी, 45 वर्षीय बिरख धामी और 45 वर्षीय बुरे धामी की मौत हो गई।

ड्राइवर का पता नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि यह सभी लोग भारत में मजदूरी करते थे और विषुपति का पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे थे। सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह से खाई में पड़े शवों को निकालने का काम शुरू हो चुका है।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम: राजधानी में बारिश का सिलसिला जारी, हरिद्वार में जलभराव, हेमकुंड पैदल मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त…