Dehradun- मुख्यमंत्री धामी पहुंचे श्री गुरु राम राय विवि के दीक्षांत समारोह में,होनहार छात्रों को डिग्री और मेडल से नवाजा

Dehradun- मुख्यमंत्री धामी पहुंचे श्री गुरु राम राय विवि के दीक्षांत समारोह में,होनहार छात्रों को डिग्री और मेडल से नवाजा

देहरादून में आज श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल देकर नवाजा।

5386 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री
कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 5386 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई, इनमें से 215 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया। 34 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। वहीं, एसजीआरआर विवि के चार छात्रों को कुलाधिपति ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। विवि की ओर से समाज की दो विशिष्ट विभूतियों को डी-लिट की मानद उपाधि से भी नवाजा गया।

और पढ़े  देवप्रयाग:ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास बछेलीखाल बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…