हल्द्वानी: बहुजन समाज के हजारों लोगों ने निकाली ऐतिहासिक बाइक रैली ।

हल्द्वानी: बहुजन समाज के हजारों लोगों ने निकाली ऐतिहासिक बाइक रैली ।

हल्द्वानी में डाक्टर अम्बेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में रविवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती से पहले बहुजन समाज के हजारों लोगों ने ऐतिहासिक बाइक रैली निकाली जो सम्पूर्ण हल्द्वानी के मुख्य मार्गों से होती हुई दमांढूगा स्थित अम्बेडकर पार्क में सम्पन्न हुई जहां मौजूद लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया इस दौरान पुरी हल्द्वानी जय भीम के जयकारों से गूंज उठी। वहीं लोगों द्वारा जगह जगह रैली पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।<strong>हल्द्वानी: बहुजन समाज के हजारों लोगों ने निकाली ऐतिहासिक बाइक रैली ।</strong>
बताते चलें कि कल रविवार को डॉ अम्बेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती से पूर्व बहुजन समाज के हजारों युवाओं द्वारा एक विशाल मोटरसाइकिल रैली का बाजे गाजे के साथ आयोजन किया गया जिसमें लालकुआं, कालाढूंगी, चोरगलिया सहित गौलापार के लोगों ने भाग लिया। रैली ऊंचापुल से प्रारंभ होकर कालूसाई मंदिर से होते हुए तिकोनिया चौराहा, डिग्री कॉलेज,हेडिल से होते हुए दमाढूंगा स्थित अम्बेडकर पार्क में पहुंची जहां मौजूद लोगों ने बाबा साहब को नमन करते हुए बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।<strong>हल्द्वानी: बहुजन समाज के हजारों लोगों ने निकाली ऐतिहासिक बाइक रैली ।</strong>इस दौरान सम्पूर्ण हल्द्वानी जय भीम के नारों से गुंजायमान हो उठी वहीं रैली में महिलाओ, बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया इस दौरान लोगों ने रैली पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को हल्द्वानी डां भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी उन्होंने कहा कि इस जंयती दिल्ली सहित देश के नामी-गिरामी हस्तियां मौजूद होगी जो बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालेगी<strong>हल्द्वानी: बहुजन समाज के हजारों लोगों ने निकाली ऐतिहासिक बाइक रैली ।</strong> उन्होंने कहा कि जंयती से पहले आज बाइक रैली का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया उन्होंने इसे लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

और पढ़े  देहरादून- फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टम्टा के नवाचार को CM धामी ने सराहा, हरसंभव मदद मिलेगी
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य रूप से आयोजन की घोषणा

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंडमें आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरितालिका तीज उत्सव को…