जंगल से चोरी कर ले जाए जा रहे बैंत से भरी हुई पिकअप को वन सुरक्षा दल द्वारा किया सीज

Spread the love

जंगल से चोरी कर ले जाए जा रहे बैंत से भरी हुई पिकअप को वन सुरक्षा दल द्वारा किया सीज

श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी, श्रीमान उप प्रभागीय वनाधिकारी खटीमा के निर्देश के अनुपालन में वन सुरक्षा दल प्रभारी, श्री प्रमोद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दिनांक 09.04.2023 को टीम गश्त पर थी, तभी रात्रि समय लगभग 2:35am पर गस्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि कुछ व्यक्ति किलपुरा रेंज के जंगल से चोरी कर लाये गए बैंत को एक पिकअप में लादकर उत्तर प्रदेश बेचने के लिए ले जा रहे है। सूचना पर तुरंत विश्वास कर वन सुरक्षा दल द्वारा सितारगंज से नानकमत्ता राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग की गई तभी समय लगभग 3.05am पर नानकमत्ता सितारगंज मार्ग पर एक पिकअप संख्या यूपी 25 ET/5763 को रोकने का इशारा किया। वाहन चालक टीम को देख पिकअप को रोड के किनारे खड़ा कर रात्रि का फायदा उठाकर विपरीत दिशा में भाग गया। पिकअप की तलाशी लेने पर पिकअप में लगभग 30 कुंतल बैंत लदी हुई पाई गई, वाहन की खाना तलाशी में लेने पर बैंत से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं पाए। *वाहन उक्त के चालक स्वामी द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की धारा 2,26-(1)च,ज,41व42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया है*। वाहन उक्त को अपनी अभिरक्षा में लेकर शक्ति फार्म चौकी में श्री राहुल कुमार वन बीट अधिकारी बाराकोली रेंज की सुपुर्दगी में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। टीम में श्री प्रमोद सिंह बिष्ट, प्रभारी वन सुरक्षा दल, श्री के बी देवतल्ला वन दरोगा, श्री दिनेश चंद्र बुधलाकोटी वन दरोगा, श्री निर्मल रावत वन दरोगा, श्री सोनू कुमार वन आरक्षी, श्री नरेंद्र पांडे वन आरक्षी एवं श्री चंदन सिंह वाहन चालक मौजूद थे।

और पढ़े  देहरादून: श्रमिक असंतोष और प्रदर्शन के बाद DM सख्त, सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- बीसी खंडूड़ी को अंतिम विदाई: पंचतत्व में विलीन, CM धामी, उपराष्ट्रपति सहित राजनेताओं ने जताया शोक

    Spread the love

    Spread the loveमेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम बड़े राजनेता खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने…


    Spread the love

     नई टिहरी- हेलिकॉप्टर की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आया, 6 यात्री थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveचंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी समस्या होने पर सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *