देहरादून: चमोली की जिप सदस्य ममता देवी समर्थकों सहित भाजपा मे शामिल

देहरादून: चमोली की जिप सदस्य ममता देवी समर्थकों सहित भाजपा मे शामिल

चमोली की जिला पंचायत सदस्य ने भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम मे भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान की मौजूदगी में वह भाजपा मे विधिवत शामिल हुई।

पार्टी प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए मीडिया प्रभारी श्री चौहान ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है जिसके चलते प्रत्येक व्यक्ति व जनप्रतिनिधि अपने अपने तरीके से क्षेत्रीय विकास में सहभागिता को लेकर उत्सुक है । आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ओबीसी समाज के अपमान से स्वयं कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में भी जबरदस्त रोष है । यही वजह है कि भाजपा में शामिल होने वालों में बड़ी संख्या कांग्रेसियों की है ।

इस मौके पर पार्टी में शामिल होने वाली जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता देवी व उनके पति श्री शांति लाल ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रदेश में किए गए कार्यों से प्रभावित और कांग्रेस की वर्तमान रीति नीति से नाराज होकर वह आज भाजपा में शामिल हो रही है । उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली द्वारा विकास कार्यों को लेकर लगातार उनके क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है । उनके साथ समर्थको ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

इस अवसर पर पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट, चमोली ज़िला अध्यक्ष श्री रमेश मैखुरी समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

और पढ़े  ऋषिकेश: अब 11 सितंबर से दून से पर्वतीय रूटों पर दौड़ेंगी जीएमओयू की बसें, यहां देखें पूरा शेड्यूल
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त…