नेपाल:- बड़ा हादसा टला,हवा में नजदीक आए 2 एयरलाइंस के विमान

Spread the love

नेपाल:- बड़ा हादसा टला,हवा में नजदीक आए 2 एयरलाइंस के विमान

एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के बीच हुए एक हालिया विवाद त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को अगल आदेश तक पद से हटा दिया गया है। नेपाल के नागरिक उड्डयन विभाग ने यह कार्रवाई की है। बीती 24 मार्च को एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट्स हवा में आपस में टकराने से बच गईं थी। विमानों के वार्निंग सिस्टम की वजह से बड़ा हादसा टला था।

दरअसल, बीते शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया था, जब एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस का एक विमान बीच हवा में काफी करीब आ गए थे। हालांकि, चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को सतर्क किया, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सकी और हादसे को टालने में कामयाबी हाथ लगी। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने लापरवाही के लिए हवाई यातायात नियंत्रक विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

कैसे टला हादसा?
शुक्रवार की सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहा नेपाल एयरलाइंस का विमान और नई दिल्ली से काठमांडू आ रहा एयर इंडिया का विमान बहुत कही करीब आ गए थे। एयर इंडिया का विमान 19,000 फुट से नीचे उतर रहा था, जबकि नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी स्थान पर 15,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। रडार पर यह दिखाने के बाद कि दोनों विमान करीब हैं, नेपाल एयरलाइंस का विमान 7,000 फीट नीचे उतर गया।

जांच समिति का गठन
नागर विमानन प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। सीएएएन ने उन दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जो घटना के समय कंट्रोल रूम के प्रभारी थे। एयर इंडिया की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

और पढ़े  मुंबई से पकड़े गए आतंकी का आजमगढ़ से जुड़ा कनेक्शन, डेढ़ साल पहले आया था गांव

Spread the love
  • Related Posts

    लावारिस कुत्तों ने ढूंढा महिला का शव- रोज खिलाती थी रोटी; पहले ढूंढी साड़ी, फिर नाले में कूदकर शव तक पहुंचाया

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद के बल्लभगढ़ के कबूलपुर में 15 अप्रैल से लापता 45 वर्षीय महिला का शव दो लावारिस कुत्तों ने ढूंढा। शेरू और रॉकी नाम के कुत्तों को मृतक…


    Spread the love

    हम बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे, बंगाल में अमित शाह ने बताया कौन होगा राज्य का अगला CM

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में चुनावी बिगुल फूंकते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *