2022 की तैयारी को लेकर सपा ने कसी कमर, बनाई कार्ययोजना

Spread the love

बूथ स्तर पर वोटर बनाने केलिए विधानसभा व ब्लाक वार सौंपी जिम्मेदारी

ब्लाक स्तर पर पर्यवेक्षक करेंगे मानीटिरिंग

उरई (जालौन)15जून। विधानसभा चुनाव 2022को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी कमर कस ली और बूथ स्तर पर मजबूती करने के ब्लाक स्तर पर बैठक कर वोटर लिस्ट का पुनः निरीक्षण किया जायेगा और छूटे हुए वोटो को बढ़ाने का काम भी किया जायेगा उक्त आशय की जानकारी जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने जिले के सभी बरिष्ठ नेताओं, विधानसभा अध्यक्षो,नगर और ब्लाक अध्यक्षों तथा सभी फ्रन्टलो के अध्यक्षो से अपील की है कि 17 और 18 जून 2021को ब्लाक स्तर पर होने वाली बैठकों में पहुंचकर वोटर लिस्ट के पुनः निरीक्षण कार्य में सहयोग करें।
जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव कार्ययोजना को घोषित करते हुए ने कहा कि 17जून को कालपी विधानसभा ब्यबस्थापक समर सिंह चौहान गुड्डू महेवा की देख रेख में 10 बजे सुबह कदौरा कस्वा में विजय निस्वा के अहाता में होगी जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में जिला महासचिव जैनुलाबदीन उपस्थित रहेंगे। वहीं 12बजे कालपी नगर में,2 बजे दोपहर को महेवा ब्लाक की बैठक नियामतपुर में बुद्धि सिंह यादव के प्लाट पर,होगी जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहेंगे। वहीं 4बजे शाम को कुठौंद ब्लाक की बैठक कुठौंद कस्वा में मुखिया धाम में निर्धारित की गई है जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अतर सिंह राठौर उपस्थित रहेंगे। वहीं 17जून को ही माधौगढ़ विधानसभा ब्यबस्थापक अशोक राठौर की देखरेख में कोंच ब्लाक और नदीगांव ब्लाक की संयुक्त बैठक सुबह 10 बजे मथुरा प्रसाद डिग्री कालेज कोंच में निर्धारित की गई है जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष महेश चंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहेंगे। वहीं माधौगढ़ ब्लाक की बैठक में प्रवल प्रताप सिंह और रामपुरा ब्लाक की बैठक में विक्रम सिंह यादव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि 18जून को विधानसभा उरई व्यबस्थापक मानसिंह वर्मा की देखरेख में नगर उरई और ब्लाक डकोर की बैठक सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय उरई में होगी जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेशीय सपा नेता जयदेव सिंह यादव उपस्थित रहेंगे। वहीं कोटरा टाऊन एरिया की बैठक कोटर कस्वा में ही सुबह 10 बजे मधुसूदन परिहार की देखरेख में होगी। उन्होंने सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि से कोविड 19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए बैठक करें।
उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर पर बैठक करने के 28जून 2021तक गांव गांव तक बूथ प्रभारियों तक 6नम्बर फार्म और वोटर लिस्ट पहुंचाई जाये और बन बूथ ट्वन्टी यूथ तथा जातिवार वोटर आंकड़ों की सूची तैयार कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

और पढ़े  ब्रेकिंग- अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी 

Spread the love
  • Related Posts

    एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका…


    Spread the love

    जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। शासन ने इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी कर दिया है। सभी 75 जिला पंचायत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *