हल्द्वानी: अधिवक्ताओं ने किया केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिज्जू के फैसले का स्वागत ||

हल्द्वानी: अधिवक्ताओं ने किया केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिज्जू के फैसले का स्वागत ||
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सरकार के उच्च न्यायालय के नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने के फैसले पर मोहर लगा कर उच्च न्यायालय के नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने का रास्ता साफ कर दिया है। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद उत्तराखंड की हल्द्वानी इकाई के अधिवक्ता ने केंद्रीय कानून मंत्री आदरणीय श्री किरन रिज्जू जी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवम प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के बैनर तले मिष्ठान वितरण उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में किया गया ।
अधिवक्ता परिषद उत्तराखंड की हल्द्वानी इकाई के सयोजक ललित मोहन जोशी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया और सरकार की समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर कदम बताया है साथ ही केंद्र सरकार के इस फैसले को वाद कारियो के हित में बताया ।<strong>हल्द्वानी: अधिवक्ताओं ने किया केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिज्जू के फैसले का स्वागत ||</strong>
इस अवसर पर कार्यक्रम में दीवान बिष्ट, जगत सिंह घुडदौड़ा , उमेश जोशी , गिरजेश पाण्डे , महेश सुयाल, प्रदीप तिवारी, मनोज मेहरा, उमेश नैनवाल , मेघा सुयाल , पियूष तिवारी , राजीव ओली, देवेंद्र विश्वकर्मा, भुवन त्रिपाठी, के के तिवाड़ी ,एन के जोशी, गौरव कर्नाटक ,देवेंद्र भाकुनी , देवेन्द्र नेगी , जितेंद्र बोरा ,वीरेंद्र सिंह परिहार , हरेंद्र सिंह रोटला, महेश चंद्र पाठक, डी के सक्सेना, जगमोहन खोलिया, राजेंद्र सिंह बिष्ट, आकांक्षा सुयाल समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

rajendra singh bisht. jagmohan kholiya

और पढ़े  उत्तराखंड: 20751 परिवारों के राशनकार्डों से हटाए 82137 अपात्रों के नाम, 45448 पात्र लोगों को योजना से जोड़ा
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…