लालकुआं: सरकार पर बरसे कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा,धामी सरकार को प्रदेश की सबसे बिफल सरकार बताया।

Spread the love

लालकुआं: सरकार पर बरसे कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा,धामी सरकार को प्रदेश की सबसे बिफल सरकार बताया।

लालकुआं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा ने प्रदेश की धामी सरकार पर जमकर कोसा और आम जनता को झूठे सपने दिखाने वाली सरकार करार दिया उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते एक साल के कार्यकाल में सिर्फ झूठे आश्वासन और सपने दिखाने का काम प्रदेश की जनता के साथ कर रहे हैं उन्होंने धामी सरकार को प्रदेश की सबसे बिफल सरकार बताया।
यहां एक निजी कार्यक्रम में लालकुआं पहुंचे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही मंहगाई के कारण आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के एक साल में प्रदेश में अपराध,खनन, महिला अपराध,पेपर लीक जैसी घटनाएं बढ़ी हैं कानून व्यवस्था एक साल में ठप हो चुकी है उन्होंने कहा कि बेरोजगारी सीमा चरम पर है उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास का पहिया पुरी तरह ठप हो चुका है स्वास्थ्य सेवा जर्जर हो चुकी है उन्होंने कहा सरकार ने एक साल में ऐसा कार्य नहीं किया जिससे जनता को लाभ हो सकें उन्होंने कहा कि सरकार ने एक साल में सिर्फ पेपर लीक काराये है इसलिए उसे पुरस्कार मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों ने सरकार की इमानदारी को कठघरे में खड़ा किया है उन्होंने कहा कि युवाओं की सीबीआई जांच के बाबजूद कारवाई न करना सरकार पर सवाल उठाने को काफी है ।
उन्होंनेे किसान पुरी तरह बर्बाद हो चुके हैं उन्हें उनकी फसलों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में शुरू की गई जनहित योजनाओं को को बंद किया जा रहा है उन्होंने कहा कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य एक नहीं हुए हैं तथा बिन्दुखत्ता राजस्व गांव का मामला जस का तस बना हुआ है जो जनता के लिए चुनावी जुमला बनकर रहें गया उन्होंने कहा भाजपा सरकार बिन्दूखत्ता की जनता को बेवकूफ बनाने काम कर रही है जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

और पढ़े  बागेश्वर में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की हत्या का मामला, आरोपी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित

बाईट, हरेंद्र बोरा कांग्रेस वरिष्ठ नेता।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *