उत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 31 मार्च को उत्तराखंड दौरा,इन विभिन्न योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 31 मार्च को उत्तराखंड दौरा,इन विभिन्न योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 31 मार्च को उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वे सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए राज्य का सहकारिता विभाग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।

केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम एवं विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ से संबंधित तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। जिनका शुभारंभ अमित शाह ऋषिकुल मैदान हरिद्वार से ऑनलाइन करेंगे। इस योजना के शुरू होने से प्रदेशभर के किसानों को समितियों के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही प्रदेश के 95 एमपैक्सों में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केन्द्रों की स्थापना का शुभारंभ भी मुख्य अतिथि के कर कमलों से सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम में कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के साथ ही दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को चेक वितरण भी किया जाएगा।

और पढ़े  चमोली: रामणी गांव में मेला मंच की रेलिंग से फंदे पर लटके मिले किशोर और किशोरी के शव, फैली सनसनी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…