अभिनेता राज यादव की फिल्म “ये दुआ है मेरी रब से” का फर्स्ट लुक हुआ आऊट

Spread the love

अभिनेता राज यादव की फिल्म “ये दुआ है मेरी रब से” का फर्स्ट लुक हुआ आऊट

लखनऊ –

भोजपुरी फिल्म जगत के हैंडसम हीरो राज यादव की फिल्म “ये दुआ है मेरी रब से” का आज पहला पोस्टर लांच किया गया है।
पोस्टर की बात करे तो पोस्टर काफी अट्रैक्टिव दिख रहा है जिसमे हैंडसम हीरो राज यादव डासिंग लुक में नजर आ रहे है और जैसा फिल्म का टाइटल है वैसी ही उसकी झलक फिल्म के पोस्टर में नजर आ रही है।
बता दें अभिनेता राज यादव का हमेशा यही प्रयास रहता है की जितनी भी फिल्में दूं सभी पारिवारिक फिल्म हो इसलिए वो जब भी फिल्म करते है सामाजिक और पारिवारिक फिल्में करते रहते है ये फिल्म भी एक साफ सुथरी पारिवारिक ताने बाने से बुनी फैमिली ड्रामा बेस्ड फिल्म है जो दर्शको को काफी पसंद आयेगी।
इस फिल्म के अलावा इनकी जितनी भी फिल्में है सब प्योर फैमिलियर फिल्मे थी।
इस फिल्म में राज यादव के साथ फीमेल लीड में शालू सिंह है इनकी जोड़ी अपने कमाल के अभिनय से दर्शकों के दिलो में अपनी जगह बनाने वाले है। राज यादव अभिनेता के साथ साथ सफल गायक भी है जिन्होंने भोजपुरी संगीत जगत को कई बेहतरीन गाने दिए।
फिल्म का निर्माण हुआ रौनक एंटरटेनमेंट के बैनर तले जिसके निर्माता दीपक पासवान और दिलेश्वर बेंदू है और निर्देशक अनिल कुमार है। फिल्म की पटकथा को अरविंद यादव ने और संगीत सजाया है पी एस जे म्यूजिक ने और छायांकन किया है चंद्रिका प्रसाद गुप्ता ने और फिल्म के प्रचारक सोनू यादव।
फिल्म में मुख्य भूमिका में राज यादव,शालू सिंह,संजू सोलंकी आदि कई कलाकार है।

और पढ़े  बरेली में CM योगी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, हवालात से लंगड़ाते हुए निकला

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर अयोध्या में निकाली गई भव्य कलश वंदन यात्रा, मोहबरा बाजार में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love  संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में अयोध्या में भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। बीजेपी नेताओं, श्रद्धालुओं एवं समाज के विभिन्न…


    Spread the love

    अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *