विधानसभा चुनाव – अपने दम पर कर्नाटक में दोबारा सत्ता पाना चाहती है भाजपा,बनाया बड़ा प्लान ||

विधानसभा चुनाव – अपने दम पर कर्नाटक में दोबारा सत्ता पाना चाहती है भाजपा,बनाया बड़ा प्लान ||

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी दलों के बीच हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने अलग-अलग तरह से जीत हासिल करने के लिए प्लान बनाकर काम करना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने इसको लेकर प्लान बनाया है। इसके मुताबिक, पार्टी का काफी फोकस पुराने मैसूर पर है। वोक्कालिगा समुदाय बहुल वाले इस क्षेत्र में जद(एस) और कांग्रेस का दबदबा है। अब भाजपा इसमें सेंध लगाने की कोशिश में जुटी है। इस क्षेत्र में रामनगर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, कोडागु, कोलार, तुमकुरु और हासन जिले शामिल हैं। इन जिलों में वोक्कालिगा समुदाय के लोग ज्यादा रहते हैं। जद (एस) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डी के शिवकुमार इसी समुदाय समुदाय से आते हैं। इन जिलों की 58 विधानसभा सीटों में 24 पर जद (एस), 18 पर कांग्रेस और 15 पर भाजपा को पिछले चुनाव में जीत मिली थी। भाजपा को निष्कासित बसपा विधायक एन महेश का समर्थन भी हासिल है जो चामराजनगर जिले में कोल्लेगल के विधायक हैं।

मांड्या जिले के वोक्कालिगा गढ़ में, सात में से छह जद (एस) के विधायक हैं, रामनगर में चार में से तीन विधायक हैं और हासन में सात में से छह सीटें जद (एस) के पास हैं। मैसूरु की 11 में से चार सीटें जद (एस) के पास हैं, जबकि इस जिले में कांग्रेस के पास चार और भाजपा के पास तीन सीटें हैं।

और पढ़े  ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप?: ईरानी सेना बोली- अगर कार्रवाई हुई तो सहयोगियों को भुगतना पड़ेगा अंजाम
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…