भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में मामूली बढ़त, 24 घंटे में 62224 नए केस मिले, 2542 मरीजों की हुई कोरोना से मौत .

भारत में काफी दिनों बाद कोरोना के दैनिक मामलों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 62,224 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,96,33,105 हो गई। वहीं, 70 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी नौ लाख से कम हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2542 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,79,573 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,65,432 हो गई है, जो कुल मामलों का 2.92 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 47,946 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 95.80 फीसदी हो गई है।

और पढ़े  होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भड़का भारत: कहा- तुरंत बंद हों हमले, लापता भारतीय नाविकों की तलाश जारी
  • Related Posts

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…

    उपलब्धि: मंगल पर पर्सिवरेंस ने तय की 45 किमी दूरी, नासा के कार के आकार वाले रोवर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवरेंस रोवर पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह की सतह पर सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला पहला रोबोटिक उपकरण बन गया है। नासा ने…