शाहजहांपुर : मिस्टर इडली रेस्टोरेंट पर खाद विभाग टीम की छापेमारी,एक्सपायरी डेट के मसाले बरामद कर किए नष्ट..

शाहजहांपुर : मिस्टर इडली रेस्टोरेंट पर खाद विभाग टीम की छापेमारी,एक्सपायरी डेट के मसाले बरामद कर किए नष्ट..

खाद विभाग टीम की टीम में मिस्टर इडली रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर एक्सपायरी डेट के मसाले बरामद कर नष्ट किए जबकि
रिफाइंड, उड़द की दाल और हरी चटनी का सैंपल लिया ।
खाद विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान 40 से अधिक मसालों के ऐसे पैकेट मिले , जिनकी एक्सपाइडर निकल चुकी थी और उनका इस्तेमाल लजीज व्यंजन में किया जा रहा था ।
खाद विभाग की टीम में सभी मसालों के पैकेट को नष्ट करने के लिए
नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के हवाले कर दिया ।
खाद विभाग के अधिकारी रवि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया मिस्टर इडली रेस्टोरेंट के स्वामी शुभम अग्रवाल है इस रेस्टोरेंट की लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया गया है ।‌ उन्होंने बताया कि खाद विभाग की टीम में रेस्टोरेंटे के किचन से रिफाइंड, उड़द की दाल, हरी चटनी के सैंपल लिए हैं इनको जांच के लिए भेजा जा रहा है जांच में यदि इनके नमूने फेल होते हैं तो कार्रवाई की जाएगी । एक्सपायरी डेट के 65000 के मूल्य से ज्यादा की मसालों के पैकेट के संबंध में खाद्य अधिकारी का कहना है कि इस मामले में रेस्टोरेंट के संचालक को अलग से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा ।
गौरतलब यह है कि यह विकास भवन के ठीक पीछे हैं और इस खास किस्म की छापेमारी को मंगलवार को रात के समय किया गया । छापेमारी के समय मीडिया से भी दूरी बनाई गई ।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…