लालकुआँ- तहरीर पर मुकदमा दर्ज न होने से हताश युवक ने खाया जहर, परिजनों ने सीओ से की मुलाकात

लालकुआँ- तहरीर पर मुकदमा दर्ज न होने से हताश युवक ने खाया जहर, परिजनों ने सीओ से की मुलाकात

रिपोर्टर- मुकेश कुमार

एंकर :- लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के बिन्दुखत्ता में बीते दिनों 9 मार्च को संतोष राम के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस को सौपे प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नही करने से हताश युवक ने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमे उसने अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार लालकुआँ पुलिस और मारपीट करने वाले लोगों को ठहराया है जिसके बाद युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसे परिजनों के द्वारा आनन फानन में सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ युवक का उपचार चल रहा है वही मामले में कार्यवाही को लेकर परिजनों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से मुलाकात करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है जिसके बाद सीओ द्वारा कार्यवाही का आश्वासन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराये जाने के बाद कार्यवाही का भरोसा दिया है ।

बाईट :- पूरन राम, पीड़ित के पिता

बाईट :- संगीता, सीओ, लालकुआँ

और पढ़े  उत्तराखंड: हद्वय गति रुकने से गढ़वाल राइफल्स में तैनात सूबेदार की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…