हल्दुचौड़: नया बाजार में हुआ 2 पक्षों के बीच विवाद,दिन दहाड़े लहराए गए तमंचे, पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी।

Spread the love

हल्दुचौड़: नया बाजार में हुआ 2 पक्षों के बीच विवाद,दिन दहाड़े लहराए गए तमंचे, पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी।

रिपोर्टर -मुकेश कुमार

हल्दुचौड़ नया बाजार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दिन दहाड़े तमंचे लहराए गए, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एक युवक व दो युवतियों को चौकी लाकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है की युवक के पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया।
बताते चलें कि बुधवार की दोपहर को हल्दुचौड़ नया बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में एक युवक व दो युवती बैठे थे, जैसे ही वह रेस्टोरेंट से बाहर आए तो वहा पहुंचे कुछ युवकों ने युवक की पिटाई लगा दी, जबकि बीच बचाव में लड़की को चोट लगी है, इस दौरान एक युवक तमंचा निकाल के लहराने लगा, बीच सड़क में मारपीट होने से वहा हड़कंप मच गया, लोग इधर उधर भागने लगे, सूचना मिलने के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि अन्य युवक भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ कर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा है, जबकि चौकी पहुंची लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। इधर हल्दुचौड़ बाजार में दिनदहाड़े हुई मारपीट व हंगामे के चलते व्यापारियों में भय बना है। व्यापारियों का कहना है की बाजार में लड़ाई झगड़ा रोज की बात हो गई है, उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- बीसी खंडूड़ी को अंतिम विदाई: पंचतत्व में विलीन, CM धामी, उपराष्ट्रपति सहित राजनेताओं ने जताया शोक
  • Related Posts

    Weather: नैनीताल घूमने का प्लान है तो ठहरिये! जानें मौसम का हाल..

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल में कभी ठंडी वादियों और सुकूनभरे मौसम के लिए मशहूर सरोवर नगरी अब रिकॉर्ड गर्मी की चपेट में है। 22 मई 2026 को नैनीताल का तापमान बीते पांच…


    Spread the love

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *