न जाने कार्ड कब गरीबो का बनेगा और कब राशन मिलेगा:

यूनियन आज दिनांक 14-06-2021 दिन सोमवार रोहतास जिला (सासाराम) आॅल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन के हुरका पंचायत अध्यक्ष सलामुदीन अंसारी ने हुरका पंचायत के राशन कार्ड से वंचित गरीब लोगों की समस्या को लेकर आज रोहतास जिला अधिकारी को आवेदन दिया और कहा की देशभर में फैले कोरोना संकट के बीच केंद्र और राज्य सरकार गरीब जनता के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं,राज्य सरकार के करोड़ों लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है मगर वह योजना गरीब जरूरत मद तक नहीं पहुंच पा रही है और उन्होने कहाँ जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है उनको भी फ्री राशन (Ration Card) देने का ऐलान किया है.जिन व्यक्तियों के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनके अभियान चलाकर कार्ड बनाकर तत्काल राशन दिया जाएगा.राज्य सरकार राशन कार्ड बनवाने की सुविधा दे देती है तो इस अभियान में जिन लोगों के पास कार्ड नहीं होगा वह आसानी से कार्ड बनवा सकेंगे. सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों को 2 माह की अवधि तक राशन मुफ्त देने का फैसला लिया है मगर आज भी हुरका पंचायत के बहुत से लोगों को राशन नही मिल रहा है। जिन लोगों के पास राशन कार्ड है फिर भी उनको राशन नही मिल रहा है। सहिना खातुन,असगरीन खातुन, नगमा खातुन, सैरा बानो, मैमुन खातुन, पुनम देवी, सबनम खातुन, गुलशन खातुन आदि।

और पढ़े  UP: पंचायत चुनाव में मतदाता बनने के लिए गांव में छह माह रहना जरूरी, कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…