भारत में बिते 24 घंटे में फिर 4001 मौतें, नए संक्रमण के सिर्फ 84327 केस, 70 दिनो में सबसे कम।

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार पहले के मुकाबले काफी धीमी और हल्की हो गई है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले लगातार पांचवीं बार एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो पिछले 70 दिनों के बाद कोरोना के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 84,327 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा एक बार फिर चार हजार के पार चला गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 4001 मरीजों ने अपना दम तोड़ा है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा तीन हजार से नीचे था लेकिन इसमें बढ़ोतरी एक बार फिर स्वास्थ्य महकमे के लिए चिंता का विषय बन गई है। एक दिन में 4001 मरीजों की जान जाने के बाद कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 3,67,081 हो गया है।

और पढ़े  सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, रास्ते में काल बनकर आई बस, 7 की मौत, आठ घायल
  • Related Posts

    SIR: उत्तराखंड-हरियाणा समेत कई राज्यों में बढ़ी अंतिम मतदाता सूची की तारीख, जानें कहां कितना बदला शेड्यूल

    विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए राज्यों…

    बस में दुष्कर्म: पीड़िता ने बताई खौफनाक कहानी, पर्दे से बांधे हाथ-पांव… पुलिस चार्जशीट में खुलेंगे गहरे राज

    दिल्ली पुलिस स्लीपर बस में 17 साल की किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तह तक जांच करने में जुट गई है। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज…