बड़ी खबर जम्मू कश्मीर से : 24 घंटे में पुलिस-सीआरपीएफ पर दूसरा आतंकी हमला, 2 जवान हुए शहीद, 2 नागरिकों की भी मौत।

कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर हमला किया है। इस हमले में दो जवान शहीद हुए हैं। साथ ही दो नागरिकों की भी मौत हुई है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सूत्रों ने बताया कि सोपोर के अरंपोरा में तैनात पुलिस और सीआरपीएफ की नाका पार्टी को निशाना बनाकर आतंकियों ने फायरिंग की। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। आतंकियों ने दो स्थानीय नागरिकों की भी जान ले ली। साथ ही पुलिस के एक वाहन को क्षति पहुंची है। हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गए। हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को शोपियां में लिटर अग्लर इलाके में तैनात पुलिस और सीआरपीएफ की नाका पार्टी को आतंकियों ने दूर से निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद आतंकी फरार हो गए। हालांकि इस हमले में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ थाष

सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिशें रच रहे हैं आतंकी संगठन
बता दें कि आतंकी संगठन लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिशें रच रहे हैं। घाटी में आतंकियों की दो साजिशों को सुरक्षाबलों ने सोमवार को नाकाम किया था। श्रीनगर नगर निगम के बाहर और त्राल में प्लांट की गई आईईडी बरामद कर आतंकियों के मंसूबे को विफल करने में सफलता मिली। दोनों ही स्थानों पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

और पढ़े  9/11 की 25वीं बरसी: इराक-अफगानिस्तान की जंग में 7000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिकों की गई जान, क्या हासिल हुआ?

त्राल के साइमो इलाके में आतंकियों ने सड़क किनारे आईईडी प्लांट कर रखी थी। सुरक्षाबलों की नजर पड़ते ही इस रोड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। पूरे इलाके की नाकेबंदी कर बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने छानबीन में पाया कि आईईडी का वजन पांच से सात किलो है। जांच के बाद दस्ते ने इसे निष्क्रिय किया। इस रास्ते से सुरक्षाबलों के वाहन लगातार गुजरते रहते हैं। आतंकियों ने इन वाहनों को उड़ाने की साजिश रची थी, जिसे समय रहते नाकाम बना दिया गया था।

  • Related Posts

    SIR: उत्तराखंड-हरियाणा समेत कई राज्यों में बढ़ी अंतिम मतदाता सूची की तारीख, जानें कहां कितना बदला शेड्यूल

    विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए राज्यों…

    नेपाल त्रासदी: लोग पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार? श्मशान स्थलों पर भारी भीड़

    नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और उससे हुए विनाश को एक हफ्ता बीत चुका है। ऐसे में लापता लोगों के परिजनों की आस भी अब टूट रही है। यही वजह…