उत्तराखंड: कोरोना कर्फ्यू गाइडलाइन में संशोधन, अब इतने बजे तक खुलेंगीं दुकानें

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस ,उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू में दी गई ढील ,व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलने की ढील। अब उत्तराखंड में 9 जून 11 जून तथा 14 जून को समस्त दुकाने खुलेंगी ,प्रातः 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुली रहेंगी दुकाने।

सरकार ने मंगलवार शाम को जारी नई एसओपी में कहा है कि अब सभी प्रकार की दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सप्ताह में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक खोली जा सकेंगी।
सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के आदेश पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से जारी नई एसओपी में कहा गया है कि प्रदेश में बाजार खोलने को लेकर व्यापारी मांग कर रहे हैैं। इधर, संक्रमण दर भी काफी कम हो गई है। ऐसे में व्यापार को अधिक प्रभावित नहीं किया जा सकता। सरकार को सभी वर्गों की चिंता है। लेकिन हम चाहते हैैं कि किसी प्रकार की लापरवाही से कोई संकट में न पड़े। इसीलिए बहुत सोच-समझकर कदम उठाया जा रहा है। व्यापारियों के हितों को देखते हुए ही बाजार को सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक खोलने का फैसला लिया गया है। लेकिन सिनेमाघर, मॉल, जिम, खेल संस्थान, स्टेडियम, मनोरंजन पार्क, स्वीमिंग पुल, बार आदि अ्िरग्रम आदेशों तक बंद रहेंगे। बाकी प्रतिबंध व छूट पूर्व की एसओपी के अनुसार रहेंगे।


Spread the love
और पढ़े   देहरादून- पीसीएस परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, जसमीत कौर ने किया टॉप, 9 डिप्टी कलेक्टर मिले, देखें लिस्ट...
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- यमुनोत्री धाम पहुंचे पंकज मोदी, पूजा-अर्चना कर किए मां यमुना के दर्शन

    Spread the love

    Spread the loveबडकोट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने गांधीनगर की मेयर मीरा पटेल सहित 12 सदस्यों के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए…


    Spread the love

    रुद्रपुर- पुलिस लाइन में खड़ी सीज बाइकों में लगी आग, 3  दमकल वाहनों ने पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में पुलिस लाइन परिसर में शनिवार दोपहर ग्राउंड में खड़ी सीज दोपहिया वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई बाइकों को अपनी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *