ऋषिकेश :बडी खबर – व्यापारी के पुश्तैनी मकान में मिला नर कंकाल क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस पहुंची मौके पर।

उत्तराखंड – ऋषिकेश में श्यामपुर बाईपास रेलवे फाटक के पास एक टाइल्स व्यापारी के पुश्तैनी घर के गोदाम में नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे व्यापारी गंगा राम आडवाणी के पुश्तैनी घर के बक्से के अंदर नर कंकाल मिला।

घर के अंदर से नर कंकाल मिलने पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। टाइल्स व्यापारी के बेटे आवेश आडवाणी ने ही पुलिस को घर में कंकाल मिलने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश में भेज दिया है। कंकाल तीन से चार महीने पुराना बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है।

और पढ़े  देहरादून - उत्तराखंड पुलिस का बदला ध्येय वाक्य: अब कर्म सत्यं शौर्यम् हुआ, अनावरण के लिए 6 नवंबर को पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…