अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएससी मसौधा को लिया गोद

अयोध्या कोरोनावायरस की तीसरी लहर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जिले की सीएससी मसौधा को गोद ले लिया है। इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड स्पेशल अस्पताल का दर्जा दिया जाएगा, जिसमें दस ऑक्सीजन कस्ट्रेटर देने के बाद प्रयोग होने वाले अन्य संसाधनों से लेकर इलाज के लिए चिकित्सकों का ब्यौरा भी केंद्र के प्रभारी से मांगा गया। यह अस्पताल कितने बेड का तैयार होगा अभी इसके लिए अधिकारियों के साथ बिचार विमर्श किया जा रहा है।कोरोना तीसरी लहर से बड़ो व बच्चों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के पहली सीएससी मसौधा को गोद लेकर स्पेशल बनाने की तैयारी करने के लिए कहा गया है। शासन की तरफ से सीएमओ को भेजे गए पत्र में संसाधन की कमीं व उपलब्ध संसाधनों की सूची तथा केंद्र पर तैनात चिकित्सकों की संख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अबसार अली की तरफ से स्पेशल लैब, डिजिटल एक्सरे मशीन, कर्मचारी व चिकित्सक की कमियों को दूर करने के अलावा उपलब्ध चिकित्सक की संख्या की सूचना देने को कहा गया है। अवगत कराने को कहा गया है, जिससे इन संसाधनों को केंद्र पर स्थापित कर स्पेशल अस्पताल बनाया जा सके। इस अस्पताल में आधे बेड बड़ों के लिए वह आधे बेड बच्चों के लिए आरक्षित किए जाएंगे।वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जिले की सीएससी मसौधा को गोद लिए जाने पर अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि हम लोगो के लिए सौभाग्य की बात है।सीएससी पूराबाजार हमने गोद लिया है।सीएससी मसौधा मुख्यमंत्री जी ने लिया है।ऐसे में हमारे लिए सौभाग्य की बात है।विधायक ने बताया कि अयोध्या विधानसभा में प्रमुख सीएससी और हॉस्पिटल अपग्रेड हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश में कोरोना को मत दी है।अपने मे बेमिसाल और ऐतिहासिक है।

और पढ़े  अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी
  • Related Posts

    नोएडा: मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीटकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    रोजगार की तलाश में हरदोई से नोएडा आए प्रमोद कुमार (27) की मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कोतवाली फेज-1 क्षेत्र के हरौला गांव में सोमवार…

    तबाही की तरफ बढ़ रहा मानसून, अवध में चार की मौत, बिजली यूनिट करनी पड़ी बंद.. 21 जिलों में अलर्ट-स्कूल बंद

    पूरे प्रदेश में लगातार बारिश से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। नदियों के उफनाने से कई जगह बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। कई स्थानों पर कच्चे मकान…