अयोध्या : लॉक डाउन हटते ही हनुमानगढ़ी में उड़ी कोविड की धज्जियां …..

Spread the love

लॉक डाउन की बंदिशें हटी तो एक बार फिर कोविड के प्रति सावधानियों को लोगों ने किनारे पर छोड़ दिया और बाजार हो या मंदिर सब जगह भीड़ ही भीड़ वह भी बिना किसी सावधानी के अगर ऐसे ही रहा तो हो चुका कोविड से बचाव। जी हां हम बात कर रहे।अयोध्या हनुमानगढ़ी की यह तस्वीर देखिए जंहा आपको भारी भीड़ दिखाई देगी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के बजाय पुलिस कर्मी बैठकर मोबाइल पर व्यस्त है भीड़ है कि दो गज की दूरी छोड़िए एक दूसरे के ऊपर मानो चढ़े जा रहे है यही हाल अन्य मंदिरों और बाजारों का भी है बाजारों में भी कही कोविड से बचाव की सावधानियां नजर नही आ रही है और ट्रैफिक जाम की स्थिति है।वही हनुमानगढ़ी से जुड़े व्यवस्थापक राजू दास कहते हैं कि जरूरी नहीं है कि मंगलवार के दिन ही श्रद्धालु एक साथ दर्शन करें हफ्ते में 2 दिन का लॉक डाउन है 2 दिन मंदिर बंद रहती है बाकी दिन श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं इससे भीड़ भी नहीं होगी और सोशल डिस्टेंस बना रहेगा।

वही हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का कहना है कि आज मंगलवार जेठ का दूसरा मंगलवार होने के नाते तेरस होने के नाते भक्तों की संख्या बढ़ी लेकिन मैं प्रशासन के लोगों को साधुवाद दूंगा प्रशासन के लोगों ने अथक प्रयास किया भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लेकिन थोड़ा बहुत हुआ भी कुछ नहीं भी हुआ लेकिन मैं आम जनमानस से हनुमान जी के भक्तों से निवेदन करूंगा आवाहन करूंगा कोविड-19 संक्रमण का अभी प्रकोप कम नहीं हुआ है अभी संक्रमण जो है बहुत ही जगह व्याप्त है इस कारण से अभी सोशल डिस्टेंस का पालन करें मार्क्स का प्रयोग करें और मैं निवेदन करता हूं कि जरूरी नहीं है कि मंगल वार को ही दर्शन किया जाए तभी हनुमान जी खुश होंगे आप अन्य दिन भी आ सकते हैं दर्शन करने के लिए क्योंकि सप्ताह में 2 दिन की बंदी है शनिवार और रविवार बाकी दिन सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक मंदिर खुला रहता है। भक्तों को दर्शन मिलता है इस के नाते हम सभी भक्तों से जो भी टीवी चैनल पर देखने वाले लोग हैं मैं सभी भक्तों से विनम्र प्रार्थना और निवेदन करूंगा कि आप लोग मंगलवार के अलावा अन्य दिन भी आ सकते हैं ऐसा नहीं है कि मंगलवार को ही आने से ही हनुमान जी प्रसन्न होंगे और हमको फल मिलेगा और हमारी इच्छा की पूर्ति होगी। अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा कोविड-19 के नियम का पालन करते हुए दर्शन कर सकते हैं दूरी तो नहीं बन सकती है लेकिन अपने आप से हम प्रकॉशंस ले सकते हैं सेनीटाइजर का यूज कर सकते हैं मास्क लगा सकते हैं इन्हीं चीजों से बचा जा सकता है।गिरजा शंकर मिश्र कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए हम फैजाबाद आए हुए थे इसलिए हम हनुमान जी का दर्शन कर ले रहे हैं और पालन पूरा कर रहे हैं हम सोशल डिस्टेंस का पूरा मेंटेन कर रहे हैं अगर दूसरा नहीं करता है तो हम सावधानी बरतते हैं।हनुमानगढ़ी मे दुकानदार का कहना है कि आज मंगलवार के दिन तेरस होने के नाते इसीलिए लोगों की भीड़ एकाएक बढ़ गई इतने दिनों से लाभ डाउन था लोग आ नहीं पा रहे थे और जैसे जैसे वैक्सीन का कार्य शुरू हुआ है उसी के बाद से लोगों का आना शुरू हुआ है।

और पढ़े  अयोध्या- नगर निगम का अयोध्या धाम जोनल कार्यालय नए भवन में स्थापित

Spread the love
  • Related Posts

    शाहजहाँपुर- ईदगाह कमेटी ने जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रयासों का किया समर्थन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the love     शहर की ईदगाह एवं जामा मस्जिद कमेटी ने ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नाम एक समर्थन पत्र जारी कर सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता…


    Spread the love

    अयोध्या- नगर निगम का अयोध्या धाम जोनल कार्यालय नए भवन में स्थापित

    Spread the love

    Spread the love     नगर निगम का अयोध्या धाम जोनल कार्यालय नए भवन में स्थापित हो गया है। गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने समारोह पूर्वक नगर आयुक्त…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *