देशभर में कोरोनो महामारी से मरे लोगो को मौन रख सर्व धर्म श्रद्धाजलि दी गई

रामनगरी अयोध्या में रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास, बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने साथ मिलकर श्रद्धाजलि दी है।तो वही सिख समाज से ज्ञानी जसवंत सिंह ने भी श्रद्धाजलि दी।इस कार्यक्रम का आयोजन सत्यधाम मंदिर में सर्वधर्म श्रद्धाजलि आयोजित हुई।सत्यधाम मंदिर में कोरोना से मरे लोगो के लिए मौन रखा गया।श्रद्धाजलि के दौरान रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने बताया कि कोरोना काल मे जिनकी मृत्यु हुई उनकी आत्मा की शांति व उनके परिवार को आत्मबल मिले के लिए सर्वधर्म श्रद्धाजलि अर्पित की गई।तो वही दूसरी और बाबरी मस्जिद पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने बताया कि हम दुखी की इस महामारी में कई लोगो की मृत्यु हुई।हम सभी ने अपने अपने धर्म के अनुसार उनके लिए प्रार्थना की है।लोग ऑक्सीजन के लिए परेशान हुए इसलिए जो लोग अपना घर बनाये वह एक पेड़ भी घर मे लगाए।इकबाल अंसारी ने भी घर के सामने नीम का पेड़ लगाया है।

और पढ़े  हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…