बिलासपुर / छत्तीसगढ़: पुलिस ने किया मोबाइल चोर गैंग का खुलासा, 8 लाख रुपए के मोबाइल बरामद.

Spread the love

बिलासपुर / छत्तीसगढ़: पुलिस ने किया मोबाइल चोर गैंग का खुलासा, 8 लाख रुपए के मोबाइल बरामद.

रिपोर्टर – मेघा तिवारी

*झारखंड मोबाइल चोर गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग सहित तीन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, आठ लाख रुपए के लगभग मोबाइल बरामद…*

आरक्षक की सूझबूझ और तत्परता से मोबाइल चोरी के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोबाइल चोर के गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर इस मामले में नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरिफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में लगातार पुलिसिंग को सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों रहने वाले लोगो पर नजर रखते हुए किराए दार मुसाफिर फेरी वाले बाहर से आकर यहां पर काम करने वाले जैसे लोगो पर ध्यान केंद्रित कर ऐसे संदेहियों पर नजर रखी गई थी।

सिविल लाइन के आरक्षक विकास यादव ने एक युवक को बाजार में मोबाइल चोरी करते देख उसे हिरासत में ले लिया। जहा पर ये लोग झारखंडी भाषा में बात कर रहे थे। सभी को थाना लेकर आया गया और इनके पास चोरी के तीन मोबाइल जप्त किया गया। जिसके बाद इनसे पूछताछ करने पर बताया की चांपा में किराये के मकान में रुककर आसपास के बड़े शहरों के भीड़भाड़ इलाके से मोबाइल व अन्य महँगी महँगी चीजों की चोरी करते थे। झारखंड साहेबगंज ले जाकर खपाते थे। बड़ी सफाई से मोबाइल चोरी करके एक हाथ से दूसरे हाथ करते तत्काल मोबाइल को ठिकाने लगा देते थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर चाम्पा से 28 अन्य मोबाइल चोरी का बरामद किया गया। कुल 31 मोबाइल जप्त किया गया। जिसकी बाजार कीमत आठ लाख बताई जा रही है। आरोपी शेख मुल्कराज पिता शेख मकसूद 22 साल साहेबगंज झारखण्ड शेख बादल पिता शेख सेमुल 22 साल मोतीजहार, तेलझरी, साहेबगंज, झारखण्ड, और एक नाबालिक को गिरिफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया। वही एक मोबाइल जो गणेश चौक सब्जी मार्केट से चोरी किया था। उस पर थाना सिविल लाइन में एफ आई आर भी दर्ज़ किया गया है और सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  छत्तीसगढ़- एक घर में मिली 5 लोगों की लाश, सामूहिक आत्महत्या या कुछ और? मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Spread the love
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़- एक घर में मिली 5 लोगों की लाश, सामूहिक आत्महत्या या कुछ और? मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

    Spread the love

    Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की…


    Spread the love

    छत्तीसगढ़: पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस

    Spread the love

    Spread the loveछत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाली अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का रविवार सुबह 3:15 बजे रायपुर स्थित एम्स अस्पताल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *