पर्यावरण दिवस पर इनरव्हील क्लब जूम एप पर करेगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

उरई। आने वाले 5 जून को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब ऑफ उरई कल्यानी की प्रेसिडेंट अरुणा सक्सेना की ऑनलाइन ज़ूम पर संचालित योग कक्षा में 3जून से 5 जून तक योग सत्र के अतिरिक्त पर्यावरण पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे आज स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।आज के सत्र की मुख्यातिथि भारत स्काउट गाइड उत्तरप्रदेश की सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर पूनम संधू जी रही।जिनके समक्ष सभी साधिकाओं ने अपने अपने स्लोगन प्रदर्शित किए।4 जून को पर्यावरण आधारित गीत एवम कविताओं की प्रतियोगिता होगी।एवम 5 जून को सभी बहने एक एक पौधे को प्रातः 9 बजे एक साथ अपने घर आंगन या बाहर किसी स्थान पर रोपित करेंगी।पर्यावरण को सुरक्षित रखने की ये मुहिम इनरव्हील क्लब ऑफ उरई कल्यानी , मुख्यमंत्री जनकल्याण कारी योजना प्रचार प्रसार अभियान,एवम भारत विकास परिषद महिला शाखा के सयुंक्त प्रयास से चलाई जा रही है।जिसमे अरुणा सक्सेना प्रदेशमहामंत्री,जिलाध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव, कल्पना कनकने संयोजिका भारत विकास परिषद,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीती बंसल जी के आवाहन पर इन संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने एक साथ योग करके एवम स्लोगन लिख कर पर्यावरण पर अपने भावों को प्रदर्शित किया।जिनमे जया श्रीवास्तव, गीता,प्रगति सक्सेना,आरती अग्रवाल, श्वेता शर्मा,नीलम श्रीवास्तव, सुमन गिरहोत्रा, वंदना पहारिया,मनीषा द्विवेदी,संगीता द्विवेदी,मुक्ता सक्सेना,अलका कठिल,पूनम महतेले, वर्षा जायसवाल, मंजू गुप्ता,प्रज्ञा पाठक,मीनू जायसवाल, सविता सिंह
आदि के स्लोगन अति सराहनीय रहे।


Spread the love
और पढ़े  Weather: आज UP के 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, 45 शहरों में वज्रपात की चेतावनी, UP में और सक्रिय होगा मानसून
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *