उत्तर प्रदेश : यूपी में दर्जन भर आईएएस अधिकारियों के तबादले, गाजियाबाद सहित अन्य जिलों के भी बदले डीएम.

उत्तर प्रदेश प्रशासन ने शुक्रवार सुबह एक दर्जन से अधिक आईएएस अफसरों का तबादला किया गया। छह जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। इनके अलावा कुछ कमिश्नर भी बदले गए हैं। शासन स्तर पर भी प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह तबादला प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

पूरी लिस्ट –

मुकेश मेश्राम प्रमुख सचिव पर्यटन के साथ महानिदेशक पर्यटन का  अतिरिक्त प्रभार
– एनजी रवि सचिव व महानिदेशक पर्यटन से मंडलायुक्त गोरखपुर
– जयंत नार्लिकर मंडलायुक्त गोरखपुर से अपने मूल कैडर में वापस।
– बीएल मीणा प्रमुख सचिव समाज कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण से प्रमुख सचिव सहकारिता
–  एमवीएस रामीरेड्डी अपर मुख्य सचिव सहकारिता से अपर मुख्य सचिव उद्यान
– मनोज सिंह अपर मुख्य सचिव उद्यान  से अपर मुख्य सचिव वन
– सुधीर गर्ग प्रमुख सचिव वन से प्रमुख सचिव पशुधन, दुग्ध विकास मत्स्य व समन्वय
– सुभाष चंद शर्मा मंडलायुक्त झांसी से प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा
– अजय शंकर पांडेय डीएम गाजियाबाद से मंडलायुक्त झांसी
– के. रविंद्र नायक प्रमुख सचिव व आयुक्त ग्राम विकास से प्रमुख सचिव समाज कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण
– आरके सिंह डीएम मुरादाबाद से डीएम गाजियाबाद
– अंकित अग्रवाल उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण से जिला अधिकारी एटा
– विभा चहल डीएम एटा से अपर निदेशक आईसीडीएस
– बाल कृष्ण त्रिपाठी विशेष सचिव पंचायती राज से डीएम अमरोहा
– शैलेंद्र सिंह डीएम खीरी से डीएम मुरादाबाद
– अरविंद चौरसिया अपर निदेशक आईसीडीएस से डीएम खीरी
– उमेश मिश्रा डीएम अमरोहा से डीएम बिजनौर
– आरके पांडे डीएम बिजनौर से विशेष सचिव आबकारी

और पढ़े  UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…