यूपी : अयोध्या पुलिस ने सनसनीखेज दोहरे हत्याकाण्ड का किया पर्दाफाश..

Spread the love

अयोध्या जनपद के पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के चांदपुर हरिबंश गांव में बीते 28 मई को हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकाण्ड का
अयोध्या पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सम्पत्ति के लालच में बेटी और दामाद ने ही मिलकर लोहे की रॉड और ईट से कूचकर हत्या को अंजाम दिया था।मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी शैलेश पाण्डेय ने बताया कि हत्या की सूचना मृतक के दामाद राम सिंगार पुत्र धौताल निवासी खुर्रमनगर मिर्जापुर निमौली द्वारा दी गयी थी।वही एसएसपी ने बताया कि मृतक हृदयराम व उसकी पत्नी द्वारा अपनी सम्पत्ति अभियुक्तगणों को न देकर अन्यत्र बेचने के कारण बेटी कमलेश पत्नी रामसिंगर व उसके पति राम सिंगार ने हत्याकाण्ड की साजिश रची और योजना अनुसार 28 मई की रात्रि मे मृतक के घर पहुंचकर घटना को कारित कर फरार हो गये और स्वयं को बचाने की नियत से 30 मई को पुनः घटनास्थल पर आकर मुकदमा पंजीकृत कराने का षडयंत्र रचा, गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल सब्बल, ईंट व फुकनी व घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  राममंदिर: विश्व हिंदू परिषद से ही होगा राम मंदिर ट्रस्ट का नया महासचिव, बैठक में खाली पदों पर भी होगा फैसला
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *