Death सतीश कौशिक: खबर अपडेट- अभिनेता सतीश कौशिक मौत में आया बड़ा अपडेट,तो इस वजह से गई जान

Spread the love

Death सतीश कौशिक: खबर अपडेट- अभिनेता सतीश कौशिक मौत में आया बड़ा अपडेट,तो इस वजह से गई जान

दिल्ली पुलिस को फिल्म अभिनेता व कॉमेडियन सतीश कौशिक के शव की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा है कि सतीश कौशिक की हार्टअटैक से मौत हुई है, हालांकि फाइनल रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा।

पुलिस ने सतीश कौशिक का विसरा सुरक्षित रखवाया है। पुलिस ने खून के सैंपल लिए हैं। उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। ब्लड सैंपल से शराब आदि पीने का पता लगेगा। दक्षिण पश्चिम जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। पार्टी में 15 से 20 लोग शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने पार्टी में शामिल सभी मेहमानों की लिस्ट तैयार कर ली है और उनको बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ इसलिए की जा रही है ताकि पता लग सके कि फार्म हाउस मैं हुआ क्या था। अभी तक की जांच में यह बात भी सामने आई है कि सतीश कौशिक फार्महाउस में पहली मंजिल पर रुके थे और अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में उनकी मौत हुई है।

उनके कमरे से पुलिस को पेट साफ करने वाली दवाई पेट सफा मिली है। कपासहेड़ा थाना पुलिस ने पुलिस इस मामले में स्वाभाविक मौत की कार्रवाई की है । पुलिस फार्म हाउस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा जिला पुलिस फॉर्म हाउस मालिक के बारे में भी पता कर रही है।
आपको बता दें कि फिल्म जगत में ‘कैलेंडर’ के नाम से मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक सतीश कौशिक का आठ मार्च की देर रात (करीब 2.30 बजे) गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 66 वर्षीय सतीश कौशिक के शव का दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई, हालांकि फोर्टिस के डॉक्टरों को इसमें संशय था जिसकी वजह से उनका पोस्टमार्टम कराया गया।

और पढ़े  मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान- राज्य में जन्म लेने वाले बच्चों को गिफ्ट मिलेगी सोने की अंगूठी

Spread the love
  • Related Posts

    India-Bangladesh- इस महीने ही बांग्लादेश के पीएम के भारत दौरे की संभावना

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 20 से 25 अगस्त के बीच भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आ सकते हैं। ‘द डेली स्टार’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनयिक…


    Spread the love

    आसमान से आफत: लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, 4 की मौत, सेना के पांच जवान लापता

    Spread the love

    Spread the loveअरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण दो अलग-अलग हादसों में बड़ा नुकसान हुआ है। अपर सुबनसिरी में सड़क निर्माण स्थल पर लैंडस्लाइड से चार लोगों की मौत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *