हिंसा: चुनाव के बाद त्रिपुरा में हिंसा,नेताओं की कार में की तोड़फोड़।

हिंसा: चुनाव के बाद त्रिपुरा में हिंसा,नेताओं की कार में की तोड़फोड़।

त्रिपुरा के अगरतला में शुक्रवार को उपद्रव की खबरें सामने आई हैं। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी की तरफ से आरोप लगाया गया है कि राज्य में चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के आरोपों की जांच करने के लिए जो सांसदों का दल दो दिवसीय यात्रा पर गया था, उस पर हमले हुए हैं। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने नेताओं की कार में भी तोड़फोड़ की।
लेफ्ट ने अपने बयान में कहा है कि कांग्रेस और CPI(M) के जो सांसद इस टीम में शामिल थे, उन्हें बवाल के तुरंत बाद ही घटनास्थल से भागकर हमले से जान बचानी पड़ी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह सांसद त्रिपुरा के सेपाहिजला जिले के बिशालगढ़ गए थे, जहां से चुनाव के ठीक बाद हिंसा की खबरें सामने आई थीं। यहीं पर कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और तीन वाहनों में तोड़फोड़ की।

और पढ़े  केन्या में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 24 की मौत, 24 घायल, तीन हफ्ते पहले 17 ने गंवाई थी जान
  • Related Posts

    2026 करवा चौथ- करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त…

    आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रख रही हैं।…

    अमेजन में छंटनी: सुबह-सुबह भेजा ईमेल, 250 लोगों की नौकरी गई; एआई बढ़ा रहा संकट, जानें

    अमेजन ने इस महीने दूसरी बार छंटनी का एलान किया है। कंपनी अपने डिवाइस और सर्विसेज यूनिट में 250 तक कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर रही है। इससे पहले इसी…