मनीष सिसोदिया: Big news- जेल में होगी पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की होली,20 मार्च तक भेजे गए तिहाड़ जेल

मनीष सिसोदिया: Big news- जेल में होगी पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की होली,20 मार्च तक भेजे गए तिहाड़ जेल

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की होली अब तिहाड़ जेल में मनेगी। दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए जेल भेज दिया है। सोमवार को सिसोदिया को सीबीआई की रिमांड खत्म होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया था। सुनवाई के बाद सिसोदियो को पुलिस सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल ले जाया गया। उन्हें गीता, डायरी और पेन रखने की इजाजत दी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दवाएं रखने की भी इजाजत मिली है। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। सिसोदिया की अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही पेशी होगी। दरअसल, चार मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड को दो दिन और बढ़ा दिया था। हालांकि सीबीआई ने अदालत से मनीष सिसोदिया को तीन और दिनों के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी। अदालत ने सिसोदिया द्वारा दायर जमानत पर सीबीआई को नोटिस भी जारी किया। सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई 10 मार्च को होगी।

और पढ़े  दिल्ली SIR की ड्राफ्ट लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, आपका नाम है या नहीं ऐसे करें चेक, 30 सितंबर तक मौका
  • Related Posts

    बस में दुष्कर्म: पीड़िता ने बताई खौफनाक कहानी, पर्दे से बांधे हाथ-पांव… पुलिस चार्जशीट में खुलेंगे गहरे राज

    दिल्ली पुलिस स्लीपर बस में 17 साल की किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तह तक जांच करने में जुट गई है। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज…

    दिल्ली: आपके काम की खबर:- 35 से ज्यादा सड़कों पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कई जगह दोपहर बाद तक डायवर्जन

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से पहले मोटरकेड रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों ने बताया कि दो सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी की कई…