पहले छात्रा के साथ जान पहचान की और उसके बाद बहला फुसला कर बनाता रहा शारीरिक सम्बन्ध….हवस का मजनू चड़ा पुलिस के हत्थे

छत्तीसगढ़

रिपोर्टर – मेघा तिवारी

बीते दिन शनिवार के दरमियानी रात्रि में एक लड़की हाईवे रोड भरारी के पास रोते हुये खडी थी | जिसे पुलिस हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा लडकी को अकेले तथा रोते देखकर लड़की से पूछताछ किये | पूछताछ करने पर लड़की ने बताया अपने साथी अफताब मोहम्मद द्वारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जब पीड़िता ने मना किया तब अफताब मोहम्मद ने उसके साथ मारपीट किया | पुलिस पेट्रालिंग के द्वारा पीड़िता को थाना रतनपुर लाया गया | पीड़िता ने अपने साथ घटित पूरी घटना पुलिस के सामने रखी | जिसमे पीड़िता ने खुलासा किया कि आरोपी ने लगभग 04 साल पूर्व पीड़िता से जान पहचान की और अच्छे दोस्ती भी हो गयी | दोस्ती यारी का फायदा उठाकर घुमने के बहाने आरोपी के द्वारा पीड़िता को खूटाघाट हरियाली में जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया था | जिसकी जानकारी पीड़िता अपने परिवार के इज्जत के डर से घटित घटना को किसी को नही बताई | इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ अपने मन मर्जी तरीके से पीड़िता मर्जी के खिलाफ दबाव बनाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा | बीते कल भी पीड़िता के साथ आरोपी ने जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद पीड़िता के साथ मारपीट किया है | पीड़िता के बयान के अनुसार आरोपी की पहचान अफताब मोहम्मद पिता फैज मोहम्मद उम्र 19 साल साकिन करैहापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. |

पुलिस ने बिना समय व्यतीत किये घटने की जानकारी से अपने उच्चाधिकारी को अवगत कराया | वरिष्ठ अधिकारी द्वारा महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिया जिस पर थाना रतनपुर प्रभारी द्वारा टीम तैयार कर अभियुक्त को फरार होने के पूर्व आज गिरफतार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया | अपराध क्रमांक – 150/2023 धारा 376 ,323 भादवि ,4,6 पोक्सो एक्ट के गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया ।

और पढ़े  छत्तीसगढ़ का मौसम: रायपुर में हो रही झमाझम बारिश, आसमान में छाये घने काले बादल, जानें कैसा रहेगा आज का दिन
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ का मौसम: रायपुर में हो रही झमाझम बारिश, आसमान में छाये घने काले बादल, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार की सुबह पांच बजे से ही झमाझम बारिश हो रही है। झमाझम बारिश के साथ ही बीच-बीच में सावन की झड़ी की तरह वर्षा…

    छत्तीसगढ़- शिकायतकर्ता ही निकली शराब तस्कर, पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाली पिंकी मदिरा के साथ गिरफ्तार

    कोरबा में अवैध शराब के काले कारोबार पर आबकारी विभाग ने करारा प्रहार किया है। दीपका वृत्त की टीम ने गुरुवार को ग्राम राजकम्मा आवासपारा में बड़ी दबिश देकर 22…