कार हादसे में नया मोड़…. पुलिस को घटना के रात धमतरी के एक होटल में परिवार के चारों सदस्यों का रुकने का मिला अहम सुरा..

रिपोर्टर – मेघा तिवारी

चारामा के पास कार में लगी थी भीषण आग, हादसे के बाद कार में सवार दमपत्ति सहित 2 बच्चे भी रहस्मय तरीके से हुए थे गायब….

छत्तीसगढ़

कांकेर – जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम चावडी के पास एक कार पेड़ से टकराकर जल कर खाक हो गई थी |आश्चर्य की बात यह है कि कार में किसी के शव नहीं मिले थे | लेकिन कार सवार 4 लोग रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए |
जो जानकारी मिली कि कार पखांजुर के रहने वाले एक दंपति की है,,,जो रायपुर से पखांजुर अपने घर वापस लौटने के लिए निकले थे,,,जिनकी कार चारामा के चवाडी के पास जलते हुए पाई गई थी,,,लेकिन कार में सवार परिवार के 4 सदस्य समीर सिकदार, पत्नी जया, और दो बच्चे गायब थे,,,,जो अब रहस्मय तरीके से गायब हो गए,,,जिनका अब तक कोई पता नहीं चल सका था,,,,सुबह पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी खोजबीन की तो कार से मानव शरीर के कोई अवशेष नहीं मिले थे,,, अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार सभी चारो सदस्य गयाब कैसे हो गए….

चारामा कार हादसे में नया मोड़ ले लिया है, कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिंहा से मिली जानकारी के अनुसार जिले के चारामा थाना क्षेत्र में अर्टिका कार हादसे के रात गायब पति पत्नि एवं दोनों बच्चे को धमतरी एक होटल रुकने का सबूत मिले हैं। घटना के रात परिवार धमतरी के एक होटल में रुकने एवं वहां से चेकआउट करने का सबूत आधार कार्ड एवं होटल के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। कांकेर पुलिस सबूतों के आधार पर परिवार के चारों सदस्यों की खोजबीन तेज गति से कर दिया है। समीरन शिकदार ने घटना के बाद पखांजुर स्थित पिव्ही नंबर 42 वापस ना आकर चारामा घटना स्थल से वापस धमतरी होटल में क्यों ठहरा एवं होटल से निकल कर कहा चला गया है यह तो समीरन शिकदार उनकी पत्नी एवं दो बच्चों के मिलने के बाद ही स्पस्ट होगी।
<strong>कार हादसे में नया मोड़…. पुलिस को घटना के रात धमतरी के एक होटल में परिवार के चारों सदस्यों का रुकने का मिला अहम सुरा..</strong>

और पढ़े  छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया,आज खेले जायेंगे दो मुकाबले

बाइट – शलभ कुमार सिन्हा,,, पुलिस अधीक्षक कांकेर

  • Related Posts

    सूरजपुर में बड़ा हादसा: रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को रेण नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राम सरस्वतीपुर घाट पर एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब…

    प्रेमासाई आज से लगायेंगे दिव्य और प्रेत दरबार: 24 से 28 अक्टूबर तक रायपुर में सुनेंगे श्रद्धालुओं की फरियाद

    मां मातंगी दिव्यधाम जी जामगांव के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाईं महाराज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अवधपुरी मैदान गुढ़ियारी में 24 से 28 अक्टूबर तक दिव्य दरबार लगायेंगे। इस दौरान प्रेत दरबार भी लगायेंगे।…