नैनीताल हाईकोर्ट समाचार: हाईकोर्ट ने लगाई 108 कुंतल से अधिक खनिज ले जाने पर रोक,आरटीओ को दिए ये आदेश।

नैनीताल हाईकोर्ट समाचार: हाईकोर्ट ने लगाई 108 कुंतल से अधिक खनिज ले जाने पर रोक,आरटीओ को दिए ये आदेश।

नैनीताल हाईकोर्ट ने गौला, कोसी और अन्य नदियों से मानक (108 क्विंटल) से अधिक खनिज ले जाने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने आरटीओ को आदेश दिए हैं कि वह मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों, केंद्र सरकार की ओवरलोडिंग नियमावली और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन कराएं। कोर्ट ने सरकार सहित अन्य को इस प्रकरण पर 19 जुलाई से पहले जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार हल्दूचौड़ निवासी गगन पराशर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि खनन में लगे वाहनों के लिए जिला खनन समिति द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एक लिमिट तय की गई थी जिसमें 108 क्विंटल तक ही खनन सामग्री वाहनों में लोड की जा सकती है लेकिन सरकार ने 30 जनवरी 2023 को शासनादेश जारी कर 108 क्विंटल से अधिक खनिज सामग्री ले जाने की छूट दे दी थी। साथ ही ओवरलोडिंग करने पर उन्हें रॉयल्टी देने के लिए भी कहा जबकि पहले ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के दूसरे दिन आने पर पाबंदी थी।
याचिकाकर्ता का कहना था कि सरकार ने ऐसा आदेश जारी कर ओवरलोडिंग को बढ़ावा दिया है। इसलिए इस पर रोक लगाई जाए। केंद्र सरकार और सर्वोच्च न्यायालय ने ओवरलोडिंग पर 2005 में पूर्ण रूप से पाबंदी लगा रखी है। अतिभार ढोने वाले वाहनों से हाईवे और गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रहीं हैं।

और पढ़े  अग्निवीर भर्ती में सुविधाओं का टोटा: पानी तक को तरसे अभ्यर्थी, टॉयलेट ना बिजली, बढ़ाई परेशानी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…