अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को हर अपेक्षा को पूरा करने वाला बताया

अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को हर अपेक्षा को पूरा करने वाला बताया

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा बजट पेश किया गया है जिसको लेकर अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने एक प्रेसवार्ता की उन्होंने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती व नागरिकों की खुशी का मानक सतत विकास प्रक्रिया को माना जाता है ।सतत विकास वह प्रक्रिया है जो वर्तमान की अपेक्षाओं को पूरा करने के साथ आने वाली पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता रखती है और केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट हर अपेक्षा को पूरा करने वाला है।<strong>अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए  बजट को हर अपेक्षा को पूरा करने वाला बताया </strong>उन्होंने कहा कि अमृतकाल की शुरुआत का यह पहला बजट अगले 25 वर्षों की दिशा तय करेगा।इस दौरान लल्लू सिंह ने कहा कि इस बजट में सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले साल तक मुफ्त राशन दिया जाएगा जिसमे सरकार 2 लाख करोड़ खर्च करेगी।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सरकार ने पिछले 7 वर्षों में 2.79 घरों का निर्माण कराने में सफल रही।महिला शशक्तिकरण के बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार जागरूक करेगी।अयोध्या में दर्शनगर और भरतकुंड नए स्टेशन दिए है।रामपथ का निर्माण हो रहा है जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो सके। 84 कोसी परिक्रमा बेसिक पैकेज का निर्माण का प्रस्ताव है और डीपीआर जमा हो चुका है। तीन चार महीने में अयोध्या में रिंग रोड का भी निर्माण चालू हो जाएगा किसके साथ साथ दशरथ समाधि पर फोरलेन सड़क का निर्माण भी होगा।

और पढ़े  अयोध्या: मंदिर को चार करोड़ देने वाली महिला के खाते में निकले सिर्फ 3 रुपये... चेक बाउंस होने पर अब कार्रवाई तय
  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…