Breaking: मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Spread the love

Breaking: मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने आज पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस ने काफी सुरक्षा इंतजाम कर रखे हैं। वहीं, आप के कई नेता इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। आठ घंटे की पूछताछ के बाद केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने गिरफ्तारी की है। सीबीआई के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टी की है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सोमवार को मेडिकल करवाने के बाद दिल्ली रॉउज एवन्यू में सीबीआई जज एम के नागपाल की कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया के तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी वकील हो सकते हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया पर लगे आरोप पर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं देने और जांच एजेंसी को पूछताछ की प्रक्रिया में सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई इस मामले में कई सबूतों और गवाहों के दर्ज बयानों के बारे में मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही थी।

सूत्रों के अनुसार, डिप्टी सीएम सिसोदिया को सबूतों के आधार पर सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सीबीआई ने सिसोदिया को कई सबूत दिखाए, इसमें डिजिटल सबूत और दस्तावेज भी शामिल थे। सिसोदिया इन सबूतों के सामने कोई जवाब नहीं दे पाए।

और पढ़े  Boycott: दिल्ली की सभी जिला अदालतों में वकील आज करेंगे कार्य बहिष्कार, इस बात से खफा हैं अधिवक्ता

आपको बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था। सीबीआई कार्यालय जाने से पहले सिसोदिया ने मां की आशीर्वाद लिया। इसके बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ राजघाट पहुंचे थे यहां गांधी जी को नमन किया।

पूछताछ से पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था कि आज फिर CBI जा रहा हूं। सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चों का प्यार व करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है।


Spread the love
  • Related Posts

    US का बड़ा फैसला: रूबियो ने फर्स्ट वीजा फ्रेमवर्क का किया एलान, जानें भारतीयों को क्या होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अमेरिका फर्स्ट वीजा का एलान किया है। इसके तहत द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत…


    Spread the love

    त्विषा शर्मा  केस: त्विषा शर्मा मामले को SC ने लिया स्वत, संज्ञान, सीजेआई 25 मई को करेंगे सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने इस मामले में स्वतः…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *