भारतीय सेना ने अपने ही एक मेजर को साथी अधिकारियों की पत्नियों के साथ अवैध संबंध रखने (सेना की भाषा में ‘स्नेह चुराने’- स्टीलिंग अफेक्शन) के आरोप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (एएफटी) ने फैसले को सही ठहराते हुए मेजर की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है।






