IND vs AUS 2nd Test Day: टेस्ट सीरीज के दूसरे दिन खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बनाये 61/1

Spread the love

IND vs AUS 2nd Test Day: टेस्ट सीरीज के दूसरे दिन खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बनाये 61/1

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में दो दिन का खेल खत्म हो चुका है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 263 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 262 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में एक रन की बढ़त मिली। वहीं, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 61/1 है। कंगारू टीम भारत से 62 रन आगे और उसके नौ विकेट बचे हुए हैं, जबकि मैच में तीन दिन का खेल बाकी है।

दिल्ली टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं और भारत से 62 रन आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड 39 और मार्नस लाबुशेन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तेजी से रन बनाए हैं और मैच के तीसरे दिन भी कंगारू टीम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। अगर भारत के सामने 200 रन का लक्ष्य रहता है तो टीम इंडिया को चौथी पारी में इसे हासिल करने में परेशानी आ सकती है।


Spread the love
और पढ़े  सोलह साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, वारदात में शामिल तीनों नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    CM रेखा गुप्ता ने महाअष्टमी पर किया कन्या पूजन, रेखा ने कन्याओं के पैर धोकर कराया भोजन, दिया उपहार

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चैत्र नवरात्र 2026 की महाअष्टमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम गुरुवार को राजधानी में आयोजित…


    Spread the love

    सोलह साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, वारदात में शामिल तीनों नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली में तीन लोगों ने एक सोलह साल के लड़के पर चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *