Flower on ear:भाजपा के खिलाफ कान में फूल लगाकर घूम रहे कांग्रेसी,क्या है पूरा मामला…

Spread the love

Flower on ear:भाजपा के खिलाफ कान में फूल लगाकर घूम रहे कांग्रेसी,क्या है पूरा मामला…

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति जंग तेज हो गई है। सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ अब कांग्रेस ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने ‘कीवी मेले हूवा’ यानी कान पर फूल अभियान शुरू किया है। सड़क से लेकर विधानसभा तक कांग्रेस कार्यकर्ता कान पर फूल लगाकर भाजपा सरकार का विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस ने एक नेता का कहना है कि कीवी मेले हूवा का मतलब यह है कि जनता को बेवकूफ बनाया गया है। कांग्रेस ने बेंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ जिलों में भाजपा के पोस्टरों पर ‘कीवी मेले हूवा’ (कान पर फूल) चिपकाकर भाजपा के खिलाफ ‘पोस्टर युद्ध’ भी शुरू किया है।

विधानसभा में भी कान पर फूल लगाकर पहुंचे थे कांग्रेसी विधायक
भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस विधायक विधानसभा में भी कान पर फूल लगाकर पहुंचे थे। कांग्रेसी विधायकों का कहना है कि भाजपा ने चुनाव के दौरान लोगों से जो वादे किए थे, उसे पूरा नहीं किया। यही कारण है कि अब इस अभियान के जरिए लोगों को भाजपा सरकार की खामियों के बारे में बताया जाएगा।

विधानसभा में भी कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर 2018 के अपने घोषणापत्र के 90 प्रतिशत वादों को पूरा करने में विफल रहने और 2022-2023 के बजट के आवंटित धन का केवल 56 प्रतिशत उपयोग करने के लिए निशाना साधा था। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार और अन्य कांग्रेस विधायकों ने अपने कानों पर फूल रखकर आरोप लगाया कि बीजेपी लोगों को ‘फूल’ बना रही है।

और पढ़े  BJP ने जारी की सूची, चार राज्यों की पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान

कांग्रेस ने अब सड़कों पर उतरकर ‘कीवी मेले हूवा’ अभियान को तेज कर दिया है। आज सुबह बेंगलुरु शहर और मैंगलोर के कई हिस्सों में ‘किवी मेले हूवा’ के पोस्टर भाजपा की ‘अचीवमेंट वॉल’ पेंटिंग और उनके कई पोस्टर पर देखे जा सकते हैं।”

पोस्टर्स भी लगाए गए
कांग्रेस ने राज्य के कई शहरों में ‘कीवी मेले हूवा’ का पोस्टर लगवा दिया है। इसमें भाजपा के पोस्टर में उनके कान पर फूल लगाए हुए हैं। भाजपा के पोस्टरों पर कांग्रेस का पोस्टर दिखाई दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, उनके पूर्ववर्ती बी एस येदियुरप्पा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील के कानों में फूल लगा हुआ दिखाया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *