कुबेरेश्वर धाम: 10 लाख लोगों की भीड़ से लगा इंदौर-भोपाल हाईवे पर लंबा जाम,1 महिला की हुई मौत,रोका गया रुद्राक्ष वितरण

Spread the love

कुबेरेश्वर धाम: 10 लाख लोगों की भीड़ से लगा इंदौर-भोपाल हाईवे पर लंबा जाम,1 महिला की हुई मौत,रोका गया रुद्राक्ष वितरण

सीहोर के कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा और रुद्राक्ष वितरण महोत्सव के पहले ही दिन दस लाख लोगों की भीड़ उमड़ गई। इतनी भीड़ को संभालने में प्रशासन के इंतजाम भी नाकाफी साबित हुए। इंदौर-भोपाल हाईवे पर कई घंटों तक 20 से 25 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। भीड़ इतनी थी कि संभालना मुश्किल हो गया। भीड़ में चक्कर खाकर एक महिला गिरी और उसकी मौत हो गई। मरने वाली महिला का नाम मंगल बाई निवासी महाराष्ट्र बताया जा रहा है। दो हजार से अधिक लोग बीमार हुए हैं।
सीहोर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बाहर से यात्रियों की भारी भीड़ लगी हैं। कुबेरेश्वर धाम पहुंचने के लिए ऑटो रिक्शा और बस चलाने वाले भी मनमाने दाम मांग रहे हैं। जाम लगा होने की वजह से भी परेशानी आ रही है। इंदौर और भोपाल के रास्ते से आ रहे हजारों यात्री अब भी फंसे हुए हैं। सबसे ज्यादा भीड़ टोल टैक्स नाकों पर देखी जा रही है, जहां कई-कई किलोमीटर तक वाहन खड़े हैं।
भक्तों के काफी संख्या में पहुंचने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। महोत्सव के दौरान तीन महिलाएं लापता हो गईं हैं। एक महिला छत्तीसगढ़ के भिलाई से आई हैं। दूसरी राजस्थान के गंगापुर की रहने वाली हैं, तीसरी महाराष्ट्र के बुलढाणा की रहने वाली बताई जा रही हैं।

अत्यधिक भक्तों के पहुंचने की वजह से रुद्राक्ष का वितरण भी अनिश्चित काल के लिए रोका गया है। इस बात का जिक्र पंडित मिश्रा ने पहले दिन की कथा के दौरान भी किया।
मंडी पुलिस ने महिला की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि महाराष्ट्र के नासिक के मालेगांव से आई मंगला बाई पति गुलाब (50) की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे चक्कर आया। वह गिर पड़ी। संभवतः उसे हार्ट अटैक आया था। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

और पढ़े  MP- दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, नौ घायल

Spread the love
  • Related Posts

    MP- दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, नौ घायल

    Spread the love

    Spread the loveबैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।…


    Spread the love

    लाड़ली बहना योजना- रक्षाबंधन पर CM का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *