नैनीताल: मल्लीताल बाजार में लगी भीषण आग,आग की लपटें देख मचा हड़कंप, जान बचाने को इधर-उधर भागे लोग

नैनीताल: मल्लीताल बाजार में लगी भीषण आग,आग की लपटें देख मचा हड़कंप, जान बचाने को इधर-उधर भागे लोग

नैनीताल के मल्लीताल बाजार में रविवार को भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। दुकानों से धुआं और आग की लपटें उठती देख अफरातफरी मच गई। होटल में धुआं भरा तो पर्यटकों और होटल कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। इस हादसे में तीन दुकानें जलकर खाक हो गई। शहर के मल्लीताल गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में मोबाइल की बंद दुकान में आग भड़क गई। सबसे पहले क्षेत्रीय चौकीदार ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखी तो तुरंत लोगों को जानकारी दी। कुछ ही पल में देखते ही देखते तीन दुकानों में आग लग गई।

सूचना के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। आसपास के कुछ भवनों में भी भारी नुकसान पहुंचा है। दुकान स्वामियों के साथ दमकल विभाग नुकसान के आकलन कर रह है।

और पढ़े  ऋषिकेश- मालाकुंठी के पास डंपर और कार की टक्कर, वाहन के अंदर ही फंसे दो भाई-बहनों की दर्दनाक मौत
  • Related Posts

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर…