हल्द्वानी:- मुख्यमंत्री धामी के दौरे का काले झंडे दिखा विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी:- मुख्यमंत्री धामी के दौरे का काले झंडे दिखा विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध करने वाले गौला संघर्ष समिति और यूथ कांग्रेस के कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आंवला गेट के पास सीवरेज ट्रीटमेंट/लीगेसी वेस्ट प्लांट का उद्घाटन सीएम को करना था। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता हेमन्त साहू को काले झंडे दिखाकर विरोध करने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शनकारी अंकिता हत्याकांड और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकरियों की पुलिस से झड़प भी हो गई।
सीएम के हल्द्वानी पहुंचने पर गौला संघर्ष समिति के नेताओं ने भी काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। समिति नेता पम्मी सैफी समेत 50-60 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बता दें कि गोला खनन संघर्ष समिति 108 क्विंटल से अधिक वाहन की निकासी पर प्रतिबंध की व्यवस्था खत्म किए जाने का विरोध कर रही है। पहले गोला नदी में 108 क्विंटल खनिज से अधिक निकाले जाने पर संबंधित डंपर को एक दिन के लिए खनन से रोक दिया जाता था। बीते दिनों शासन ने यह व्यवस्था खत्म कर दी है।

और पढ़े  रानीखेत अस्पताल में स्ट्रेचर के इंतजार में घायल की मौत: 45 मिनट तक कार में पड़ा रहा पूरन, व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…