हल्द्वानी :-बरेली का स्मैक तस्कर लाखों की स्मैक के साथ काठगोदाम पुलिस के हाथ लगा।

Spread the love

हल्द्वानी :-बरेली का स्मैक तस्कर लाखों की स्मैक के साथ काठगोदाम पुलिस के हाथ लगा।

श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल बनाने हेतु मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध अपने–अपने थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध तस्करी करने वालों की धरपकड़ करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है।
श्री हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी , श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी ,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में श्री प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम, श्री राजवीर नेगी प्रभारी एसओजी नैनीताल के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 04.02.2023 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान 01 स्मैक तस्करो से 138 ग्राम स्मैक के बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

दिनांक -04.02.2023 को उ.नि. फिरोज आलम ,कॉन्स्टेबल करतार सिंह, कांस्टेबल कुंदन कठायत, कांस्टेबल अशोक रावत के द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत अभियुक्त सुरेश मोर्य पुत्र राम मोर्य निवासी 258 अशोक नगर पो0 मणिनाथ थाना सुभाष नगर जिला बरेली उ0प्र0 को वेलवाल कम्पलेक्स काठगोदाम से 138 ग्राम स्मैक को मोटरसाइकिल मोटर साईकिल UP25DC-3486 में तस्करी करते हुये नैनीताल-हल्द्वानी मुख्य मार्ग स्थिति बेलवाल कॉम्प्लेक्स के पास काठगोदाम से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम पर मुकदमा एफआईआर नं0-14/2023 धारा-8/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया हैं।

पूछताछ अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उ0प्र0 का रहने वाला जो अक्सर भारी मात्रा में स्मैक बरेली से लेकर हल्द्वानी व आस- पास के पहाङी क्षेत्रो में सप्लाई करता है । अभियुक्त के साथ स्मैक तस्करी में सम्मलित अन्य साथियों को भी तस्दीक किया जा रहा है।
गिरफ्तार
घटनास्थल- नैनीताल-हल्द्वानी मुख्य मार्ग स्थिति बेलवाल कॉम्प्लेक्स के पास काठगोदाम
अपराधिक इतिहास-

और पढ़े  Accident: हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग पर सलड़ी के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 3 यात्री घायल

अभियुक्त के अपराधिक इतिहास के बारे में अन्य थानों/जनपदों से जानकारी प्राप्त की जा रही है

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अभियुक्त सुरेश मोर्य पुत्र राम मोर्य निवासी 258 अशोक नगर पो0 मणिनाथ थाना सुभाष नगर जिला बरेली उ0प्र0 को वेलवाल कम्पलेक्स काठगोदाम

बरामदगी विवरण –

अभि0 के कब्जे से 138 ग्राम स्मैक बरामद।
2- मोटर साईकिल UP25DC-3486

पुलिस टीम

1-श्री भूपेंद्र धोनी (CO HLD)
2- श्री प्रमोद पाठक (थानाध्यक्ष काठगोदाम)
3- श्री राजवीर सिंह (प्रभारी SOG)
4- श्री फ़िरोज़ आलम (चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम)
5- हे0कानि0 कुंदन सिंह (SOG)
6- कानि0 करतार सिंह
7- कानि0 अशोक सिंह(SOG)

नोट श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा उपरोक्त टीम को ₹5000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *