दिल्ली कंझावला केस- अंजली के विसरा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा,सड़क हादसे की शिकार अंजलि हादसे के वक्त शराब के नशे में थी

दिल्ली कंझावला केस- अंजली के विसरा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा,सड़क हादसे की शिकार अंजलि हादसे के वक्त शराब के नशे में थी

31 दिसंबर और एक जनवरी की दरम्यानी रात को कंझावला सड़क हादसे की शिकार अंजलि की मौत मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सूत्र के मुताबिक जिस वक्त अंजलि हादसे की शिकार हुई थी,उस वक्त वो शराब के नशे में थी। दरअसल दिल्ली पुलिस ने अंजली की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम के बाद उसके विसरा को सुरक्षित रख लिया था। उस विसरा को बाद में जांच के लिए रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब को दिया गया था।

लैब ने अंजलि की विसरा रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी को 24 जनवरी को सौंप दी थी। उसी रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि हादसे के वक्त अंजली शराब के नशे में थी।

हालांकि इस मामले में प्रमुख चश्मदीद रही अंजलि की दोस्त निधि ने पहले ही पुलिस के सामने इस मामले में बयान देकर बताया था कि वह और अंजली दोनों नए साल के पहले वाली रात को एक पार्टी में गए थे। जहां अंजलि ने शराब पी थी और वह हादसे के वक्त नशे में थी।

वो दोनों एक पार्टी से एक ही स्कूटी से लौट रही थीं, उसी दौरान एक बलेनो कार के द्वारा एक्सीडेंट के दौरान निधि बच गई लेकिन अंजलि की मौत हो गई।

यह हादसा जब हुआ उसके बाद से कई बार पुलिस ने अपने बयान बदले। कई दिन तक तो पुलिस मामले में पांच आरोपियों के लिप्त होने की बात कहती रही, फिर बताया कि हादसे के वक्त कार में सिर्फ चार लोग थे। पांचवें शख्स को बाद में बुलाया गया था। इसी तरह हादसे के कई तथ्यों को लेकर पुलिस ने अपने बयान बदले।

और पढ़े  आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव- 20 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे डेढ़ लाख छात्र, कल होगी मतगणना
  • Related Posts

    टाइम आएगा हम आपको पकड़ेंगे: चुनाव आयोग में मतभेद के दावे पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी बोले-न्याय जरूर होगा

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा…

    1 अक्तूबर से नए नियम: अगले महीने की 1 तारीख से होने जा रहे हैं ये बदलाव, जानें क्या बदलेगा और क्या नहीं

    महीने की पहली तारीख जब भी आने वाली होती है, तो इस बात कि चिंता लोगों को होती है कि अब क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग…